जल संरक्षण अभियान 2024 पखवाड़े के तहत शिप्रा नदी के संरक्षण को सेक्टर वार नोडल अधिकारियों का गठन  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
भवाली। जल संरक्षण अभियान 2024 पखवाड़े के तहत शिप्रा नदी के तट पर अवस्थित स्थलों में जल संरक्षण के लिए वृक्षारोपण हेतु गडडों का निर्माण, चाल-खाल का निर्माण, कन्टूर ट्रेंच का निर्माण, जल स्रोतों का उपचार तथा अन्य जल संरक्षण गतिविधि हेतु सेक्टर वार नोडल अधिकारी के साथ टीम के सदस्यों का गठन किया गया है।
 
 
मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे बताया कि चाय बागान श्यामखेत से रामगढ तिराहे तक मुख्य कृषि अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया है। इसी तरह रामगढ तिराहे से भवाली चौराहे तक मुख्य उद्यान अधिकारी, रामगढ तिराहे से घोडाखाल रोड तक मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, रामगढ रोड तिराहे से मुख्य बाजार भवाली तक जिला कार्यक्रम अधिकारी, मुख्य बाजार भवाली से शमशान घाट तक मुख्य शिक्षा अधिकारी, मल्ला निगलाट से कैंची मन्दिर तक जिला पंचायतराज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत भवाली, कैचीधाम मन्दिर से पाडली पुल तक जिला समाज कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता सिचाई नैनीताल, पाडली पुल से घूना पुल तक जिला पर्यटन अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता लघु सिचाई नैनीताल, घूना पुल से रामगढ जल विद्युत परियोजना तक अधिशासी अभियंता जलसंस्थान नैनीताल, रामगढ जल विद्युत परियोजना से फ्राग प्वाइंट तक अधिशासी अभियंता पेयजल भीमताल तथा फ्राग प्वाइंट से छड़ा खैरना पुल तक अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग नैनीताल को नोडल अधिकारी नामित किया है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि सम्बन्धित नोडल अधिकारियों के साथ टीम के सदस्यों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि टीम के सदस्यों सम्बन्धित क्षेत्र के अधिशासी अधिकारी, अधिशासी अभियंता, वार्ड सदस्य, पटवारी सामाजिक कार्यकर्ता, एनजीओ,
पर्यावरण मित्र, युवक मंगल दल, आशा, आंगनबाडी कार्यकत्री तथा सम्बन्धित क्षेत्र के नगर एवं ग्रामवासियों को सदस्य बनाया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bhawali news command of Shipra River water conservation handed over to sector wise nodal officers Formation of sector wise nodal officers for the conservation of Shipra River under the Water Conservation Campaign 2024 Fortnight Preparations for the conservation of Shipra River started uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

भारी वर्षा के अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में सोमवार को कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में दिनांक 7 सितंबर को जारी अतिवृष्टि/वर्षा की चेतावनी, जिससे जनपद क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर […]

Read More
उत्तराखण्ड

कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से एसबीआई के शाखा प्रबंधक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मांडाखाल के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक संजीव किलानिया की मौत हो गई।उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में उन्होंने […]

Read More
उत्तराखण्ड

अति तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट के चलते ऊधमसिंह नगर में सोमवार को कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  उधमसिंह नगर। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को भी तेज से अति तेज बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय जिलों में लगातार हो रही बारिश के चलते ऊधम सिंह नगर जिले से होकर बहने वाली नदियों का जलस्तर […]

Read More