पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार टकराई डिवाइडर से, उपचार हेतु अस्पताल में कराया भर्ती

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

बाजपुर। हल्द्वानी से मंगलवार रात काशीपुर जाते समय पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में हरीश रावत घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें काशीपुर के अस्पताल केवीआर में भर्ती कराया। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत बताई जा रही है। इस घटना में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  "दावो की खुली पोल - ब्यवस्थाएं गोल" केवीएम कांम्प्लेक्स में बनी प्रशासनिक अब्वस्थाओं की सरस झील, 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व सीएम हरीश रावत मंगलवार रात अपनी कार से कुछ कार्यकर्ताओं के साथ हल्द्वानी से काशीपुर जा रहे थे। देर रात करीब 12.05 बजे बाजपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक लोडर वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में आगे की सीट पर बैठे पूर्व सीएम को जोर का झटका लगा। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी के निर्देश पर सीओ बाजपुर भूपेंद्र सिंह भंडारी मौके पर पहुंचे। सीओ भंडारी ने बताया कि पूर्व सीएम हरीश रावत को काशीपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व सीएम के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिलते ही काशीपुर, बाजपुर और आसपास के कांग्रेसी नेता भी अस्पताल पहुंच गए। उपचार के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत आराम के लिए एक होटल में चले गए। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के सड़क दुर्घटना में घायल होने से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news admitted to hospital for treatment Former Chief Minister Harish Rawat's car collides with divider US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

डॉ आशुतोष पंत राज्य महिला आयोग द्वारा पर्यावरण सेवा के लिए सम्मानित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राज्य महिला आयोग द्वारा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के सभागार में महिला सुरक्षा पर संगोष्ठी और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय क्षमता संवर्धन के लिए बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मी, विधिक सेवा अधिकारियों को प्रशिक्षित कर मास्टर ट्रेनर बनाने की […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसटीएफ एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने किया नकली दवाइयों के सिंडिकेट का भंडाफोड़

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बाजपुर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने उधम सिंह नगर के बाजपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली एलोपैथिक दवाइयों के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान लाखों रुपये की नकली जीवनरक्षक दवाइयां, पैकेजिंग […]

Read More