आरएसएस के पूर्व संघटन मंत्री लापता, पदाधिकारियों ने देहरादून में कराई रिपोर्ट दर्ज

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता सुकुमार सत्यनारायण कारे करीब एक हफ्ते से लापता हैं। बताया जा रहा है कि एक हफ़्ता पहले दिल्ली से देहरादून आने के लिए ट्रेन से उत्तराखंड पहुँचे थे, लेकिन अभी तक उनसे किसी का सम्पर्क नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  एडवोकेट चंदन सिंह मेहता की दमदार पैरवी : पॉक्सो और मारपीट के आरोपों से भाई-बहन दोषमुक्त 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कारे को आखिरी बार देवप्रयाग के रघुनाथ मंदिर में देखा गया था, जहां वह कुछ दिनों के लिए रुके थे।

बताते चलें कि कारे आठ दिसंबर को शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली से देहरादून के लिए निकले थे। जब वह दून नहीं पहुंचे तो उनके लापता होने को लेकर आरएसएस के पदाधिकारियों ने रेलवे पुलिस से संपर्क किया और देहरादून में मामला दर्ज कराया। संघ के संगठन मंत्री रहे 64 वर्षीय कारे देहरादून की जगह ट्रेन से हरिद्वार उतरकर देवप्रयाग चले गए। सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी), देहरादून के स्टेशन हाउस ऑफिसर टीएस राणा के अनुसार, कारे हरिद्वार में ट्रेन से उतरकर देवप्रयाग के लिए एक बस पर सवार हुए थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

धमकी देने वालों की खैर नहीं ! सीएम धामी का दो टूक—उत्तराखंड में कानून सर्वोपरि 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में मदरसों को लेकर मौलाना के कथित विवादित बयान के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत रवाना होने से पहले हैलीपैड पर मीडिया से बातचीत में स्पष्ट शब्दों में कहा कि धमकी देने वालों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। […]

Read More
उत्तराखण्ड

आस्था, परंपरा व रोमांच का संगम : देवीधुरा में 8 मिनट तक गूंजी ऐतिहासिक बग्वाल, CM धामी भी बने साक्षी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    देवीधुरा। चम्पावत के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ वाराही धाम देवीधुरा में शुक्रवार को ऐतिहासिक बग्वाल मेले का भव्य आयोजन हुआ। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आयोजित इस प्रसिद्ध मेले में आस्था, परंपरा, संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले में […]

Read More
उत्तराखण्ड

रक्षा बंधन पर बहन को लेने निकले भाई की नगर निगम के कूड़ा वाहन की टक्कर से मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  काशीपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में रक्षा बंधन के दिन दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। युवक की मौत पर गुस्साए परिजनों ने अस्पताल से शव उठाने से इनकार कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके […]

Read More