पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त पूर्व उपाधिक्षक ओम प्रकाश आर्या ने ली कांग्रेस की सदस्यता 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त पूर्व उपाधिक्षक ओम प्रकाश आर्या ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीवभवन में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से 35 वर्षों तक पुलिस सेवा में रहे श्री आर्या ने वर्ष 1988 में एसआई के रूप में उत्तरप्रदेश पुलिस में भर्ती होकर 2021 में सेवानिवृत्त हुए। उन्हें वर्ष 2017 में भारत सरकार द्वारा पुलिस मैडल से भी सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में भी दक्ष श्री आर्या ने अंग्रेजी, वनस्पति विज्ञान, एमबीए (एचआर), और एम.एड में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है।प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने श्री आर्या को पार्टी का पटका पहना कर विधिवत पार्टी में शामिल किया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव जगदीश धीमान, प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल और प्रदेश प्रवक्ता गिरिराज किशोर हिंदवाण भी मौजूद रहे और श्री आर्या को पार्टी में शामिल होने पर शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

श्री आर्या ने इस अवसर पर कहा कि वे कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों का पालन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में पूरी तत्परता से काम करेंगे। उन्होंने सूर्यकांत धस्माना और कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: congress news dehradun news Former Deputy Superintendent Om Prakash Arya Om Prakash Arya took membership of Congress retired from the police service took membership of Congress uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज ओम प्रकाश आर्या ने ली कांग्रेस की सदस्यता कांग्रेस न्यूज देहरादून न्यूज पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त पूर्व उपाधिक्षक ओम प्रकाश आर्या

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More