विदेशी बनकर सोशल साइट पर दोस्ती और गिफ्ट भेजने का झांसा देकर ठगी करने वाले 913 शिकायतों के चार आरोपी चढ़े एसटीएफ के हत्थे   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। विदेशी बनकर सोशल साइट पर दोस्ती करने और इसके बाद गिफ्ट भेजने का झांसा देकर ठगी करने में उत्तराखंड एसटीएफ के हत्थे चढ़े चार आरोपियों के खिलाफ देशभर में कुल 913 शिकायतें दर्ज पाई गईं। आरोपियों के मोबाइल नंबरों और बैंक खातों के आधार पर केंद्रीय साइबर अपराध की निगरानी के लिए बनाए गए पोर्टल के जरिए पुलिस को यह विवरण मिला है। लिहाजा, इन आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी संबंधित राज्यों की पुलिस को भी भेजी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

उत्तराखंड एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि राजकुमार निवासी वार्ड पांच लक्सर ने इस मामले में मुकदमा करवाया था। मशहूर सोशल मीडिया साइट फेसबुक से कैथोलिक नन नाम की महिला से उनकी दोस्ती हुई। दोनों में व्हाट्सऐप पर बात होने लगी। आरोप है कि उसने एक दिन पीड़ित को आईफोन, घड़ी, आई पैड, लैपटॉप, आदि भेजने का लालच दिया। इसके बाद पीड़ित को दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट का कस्टम अफसर बनकर एक व्यक्ति ने फोन किया। उसने पीड़ित से कस्टम क्लीयरेंस के नाम पर कुल 15.71 लाख रुपये जमा करवा लिए। इस पूरे मामले में साइबर थाना पुलिस ने जांच की। साइबर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के शिवम तिवारी, रामनरेश, दीपू वर्मा और दलीप गिरी को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों से एक लैपटॉप, पांच पासबुक, 13 डेबिट कार्ड, पांच चेकबुक, एक कार्ड स्कीमर और बायोमेट्रिक डिवाइस समेत तमाम उपकरण मिले। इसके आधार पर इस गैंग के खिलाफ दर्ज हुई शिकायतों की जांच कराई गई। इस दौरान शिकायतों का अंबार मिला। सीओ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन अंकुश मिश्रा के मुताबिक चारों आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश में 255 शिकायतें और पांच मुकदमे हैं। जबकि, उत्तराखंड में 13, हिमाचल प्रदेश में तीन शिकायतें दर्ज हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Four accused of 913 complaints STF news Uttrakhand news were caught by STF who cheated by pretending to be foreigners and pretending to send gifts and friendship on social sites

More Stories

उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More
उत्तराखण्ड

चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]

Read More