हल्द्वानी में अलग-अलग जगह से दो युवतियों सहित चार लोग लापता

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। महिलाओं के लापता होने के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं जिनमें से अधिकांश मामलों में पुलिस महिलाओं और लड़कियों को बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर चुकी है।

ताजा मामले में शहर के 4 अलग-अलग क्षेत्रों से एक किशोरी ,एक युवती और दो महिलाएं लापता हो गई हैं। पुलिस ने चारों मामलों में गुमशुदगी दर्ज लापता की तलाश शुरू कर दी है। शहर के मित्र कॉलोनी दमुवाढूंगा मल्ला प्लाट निवासी भुवन चन्द्र ने पत्नी रेशमा के लापता होने की काठगोदाम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। रेशमा एक अक्टूबर से लापता है पति ने उनकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। दूसरे मामले में काठगोदाम थाना क्षेत्र के गौलापार निवासी एक व्यक्ति ने अपने 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री की 7 अक्टूबर शाम 8:00 बजे घर के बाहर से लापता होने की काठगोदाम थाना क्षेत्र में गुमशुदगी दर्ज कराई है । तीसरे मामले में बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के निवासी व्यक्ति का कहना है कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री सात अक्टूबर से लापता है वह अपने साथ दो तोले जेवरात और कुछ नगदी लेकर लापता हो गई है। चौथे मामले में लाइन नंबर 16, कब्रिस्तान गेट बनभूलपुरा निवासी घनश्याम कश्यप का कहना है कि उसकी भाभी सुशीला देवी बरेली रोड स्थित केनरा बैंक जाने की बात कहकर घर से निकली थी, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटी है। परिजनों ने संबंधित थानों की पुलिस से गुमशुदा को ढूंढने की गुहार लगाई है। पुलिस ने तीनों ही मामलों में गुमशुगदी दर्ज कर लापता महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Four people including two girls missing from different places in Haldwani Haldwani news Missing news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More