लालकुआं। यहां कोतवाली पुलिस ने दिन में रैकी कर रात में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार चोरों को गिरफ्तार किया है। इन्हें कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार थाना लालकुआँ में वादी भगवत सिंह रावत पुत्र अमर सिंह रावत निवासी रावतनगर किशनपुर सकुलिया मोटाहल्दू हल्दूचौड़ द्वारा 25 अप्रैल को थाने में सूचना दी कि उसके घर का ताला तोडकर चोरों द्वारा घर के अन्दर से 30 हजार रुपये की नकदी तथा स्वर्ण आभूषण 02 जोड़ी कान के झुमके, 01 मांगटीका, 01 पायल व 01 लैपटाँप आदि चुरा लिया गया है। जिसके आधार पर थाना लालकुआ में धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना में उपनिरीक्षक गौरव जोशी को सुपुर्द की गई। थाना क्षेत्रान्तर्गत हो रही नकबजनी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा विशेष टीम गठन के निर्देश दिए गए। साथ ही कोतवाल डीएस फर्त्याल के नेतृत्व में थाना स्तर पर अभियोगो के सफल अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत लगे 100-150 सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुए अभियुक्तगणों की शिनाख्त के प्रयास किये गये, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 25 अप्रैल को उपनिरीक्षक गौरव जोशी चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ व टीम के अथक प्रयास से बेरीपङाव खुर्पिया फार्म मैदान के पास जंगल की तरफ किनारे एक टाटा सफारी वाहन यूके 04 जी 7877 खङी थी, जिसमें 04 युवकों से पूछताछ कर गिरफ्तार किया गया।पूछताछ पर बताया कि हम चारों ने मिलकर दिन में रैकी करके 21 अप्रैल की रात वाहन यूके 04जी 7877 टाटा सफारी से जाकर वाहन को एक जगह खड़ा कर मोटाहल्दू सकूलिया के एक घर में ताला तोड़कर चोरी की थी। अभियुक्तों द्वारा दिन में संयुक्त रुप से वाहन में बैठकर अपने साथियों के साथ मिलकर बंद घरों की रैकी की जाती है, और उसी समय इनके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने के लिये घर चिन्हित कर, ताले लगे घर में ताला तोड़कर या कुंडा खोलकर या जाली या खिड़की काटकर अंदर घुस जाते हैं और चोरी करके चोरी में मिले सामान को छोटे छोटे टुकड़ो में धीरे- धीरे काट कर बेचते रहते हैं।
पकड़े गए आरोपियों में उज्जवल सिंह परगांई पुत्र नन्दन सिंह परगांई निवासी- देवलचौड़ चौराहा हल्द्वानी, संदीप कुमार पुत्र नन्द किशोर निवासी महर्षि रोड कृष्णा फार्म हाउस देवलचौड़, राजेन्द्र चौहान उर्फ राजू पुत्र गोविन्द चौहान निवासी धनपुरी पंचायतघर हल्द्वानी और सुभाष दिवाकर पुत्र अशोक दिवाकर निवासी- देवलचौङ चौराहा हल्द्वानी शामिल हैं। चारों शातिर किस्म के अपराधी हैं जो कि लगातार चोरी, नकबजनी की घटना को अंजाम देते रहते हैं, इनके विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में भी मुकदमें पंजीकृत हैं, इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है। इनके कब्जे से लैपटॉप मय चार्जर, एक जोड़ा कर्णफूल, एक जोड़ी पायल, एक चैक बुक और घटना में प्रयुक्त वाहन यूके04जी 7877 टाटा सफारी बरामद की गई है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]