बेरीनाग में कार के खाई में गिरने से एक ही परिवार की चार महिलाओं की मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। बेरीनाग में पमतोड़ी के पास कार 100 फीट गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौके पर मौत के साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को सेवानिवृत्त शिक्षक चंदन सिंह बसेड़ा अपने मूल गांव में पूजा कर परिवार के साथ कार से बागेश्वर की तरफ जा रहे थे, तभी थल से 9 किमी दूर पमतोड़ी के पास दोपहर करीब एक बजे उनका गाड़ी से नियंत्रण खो गया और कार बेकाबू होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें चंदन सिंह बसेड़ा की पत्नी, छोटे भाई की पत्नी और उनकी साली की घटना स्थल पर व माता की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि चंदन सिंह बसेड़ा पुत्र धन सिंह उम्र 62 वर्ष व गोविन्द सिंह पुत्र धन सिंह उम्र 57 वर्ष निवासी पुनीगांव पिथौरागढ़ घायल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हॉस्टल और पीजी की आड़ में मनमानी पर देर रात दून पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, चार संदिग्ध पुलिस हिरासत में 

प्रभारी निरीक्षक डीडीहाट हिमांशु पंत, थानाध्यक्ष थल हीरा सिंह डांगी मय थाना डीडीहाट, थाना थल पुलिस, एसडीएफआर व एसएसबी के साथ मौके पर पहुंचकर 108 की से घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया तथा मृतकों का पंचायतनामा/ पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Berinag news pithoragarh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

नैनीताल में अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल की न्यायालय में हुई सुनवाई के बाद दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो बदमाश फरार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे तीन बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाब में पुलिस द्वारा फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

बिंदुखत्ता में आयोजित अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मेलन में हुआ किसान परिषद और किसान कमेटी का गठन, विमला पाल रौथाण अध्यक्ष और किशन बघरी चुने गए सचिव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    लालकुआं। बिंदुखत्ता में रविवार (आज) अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मेलन के साथ ही बिंदुखत्ता की किसान परिषद और किसान कमेटी का गठन किया गया,  जिसमें विमला पाल रौथाण को अध्यक्ष और किशन बघरी को सचिव चुना गया।   सम्मेलन का उद्घाटन करते […]

Read More