विदेश भेजने के नाम पर लाखो की धोखाधड़ी, डीजीपी के निर्देश पर मुकदमा हुआ दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। विदेश भेजने के लिए टूर एंड ट्रैवल्स एजेंसी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने का सनसनीखेज आरोप लगा है। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर मुखानी थाने में आठ लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें इंडियन ओवरसीज बैंक का मैनेजर भी शामिल है।

जिला बिजनौर निवासी शाहनवाज ने पुलिस को बताया कि दो महिलाओं समेत छह लोगों ने पद्मावती टाॅवर पीलीकोठी के पास एक कांप्लेक्स में स्काई ट्रैवलर्स एंड टूर के नाम से आफिस खोला है। इंडियन ओवरसीज बैंक हल्द्वानी के बैंक मैनेजर व स्टाफ ने जालसाजी कर निधि शर्मा के खाते में नियम विरुद्ध स्काई ट्रैवलर्स एंड टूर का लोगो लगाया है। लोगों को विदेश में भेजने के नाम पर जमा होने वाले करोड़ों रुपये निधि शर्मा के खाते में जमा किए गए हैं, जिसमें उसके और 13 अन्य लोगों के 10.66 लाख रुपये जमा हैं। खाते में जमा रुपये की रसीद उनके पास उपलब्ध है। पीड़ित का आरोप है कि उक्त लोगों ने पहाड़गंज के एक होटल में वीजा की हार्ड काॅपी लेने के लिए बुलाया, लेकिन कोई कर्मचारी नहीं आया। अब इन लोगों के मोबाइल नंबर बंद जा रहे हैं। उनका कहना है कि सभी आरोपित लोगों का करोड़ों रुपये लेकर भाग गए हैं। थानाध्यक्ष रमेश बोहरा ने बताया कि तहरीर के आधार पर हल्द्वानी के इंडियन ओवरसीज बैंक के मैनेजर मो. कलीम, रियासत उर्फ मकसूद हसन, इब्राहिम खालिद, निधि शर्मा, अंकित शर्मा, किरन खान व मकान मालिक पद्मावती भंडारी व बहादुर सिंह भंडारी के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की तफ्तीश की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: case filed on the instructions of DGP Fraud of lakhs in the name of sending abroad Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More