जोशीमठ के मनोहर बाग में भरभराकर गिरी गोशाला की इमारत 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

जोशीमठ। यहां शनिवार (आज) देखते ही देखते एक गोशाला की इमारत एक तरफ झुकी और भरभराकर गिर गई। जोशीमठ के मनोहर बाग में गोशाला के आसपास खेतों में भी जमीन धंसने की वजह से चौड़ी दरारें आ गई हैं। हालात को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने भी माना है कि खतरा लगतार बढ़ रहा है। रोज दरारें बढ़ रही हैं, हालात चिंताजनक है। ऐसे में विभाग की टीम लगातार रेड जोन में सर्वेक्षण कर रिपोर्ट सरकार को दे रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

स्थानीय लोगों के मुताबिक शनिवार को मनोहरबाग इलाके में गोशाला की इमारत अचानक एक तरफ को झुकने लगी। लोग अभी कुछ समझ पाते कि पूरी इमारत भरभराकर गिरी और मलबे में तब्दील हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक मनोहर बाग में यह गोशाला मिट्टी और पत्थरों से बनी थी। यह पुराना कंस्ट्रक्शन था। हालांकि आगे की तरफ नया और पक्का कंस्ट्रक्शन किया गया था।  इसी प्रकार आसपास के खेतों में कई जगह चौड़ी दरारें आ गईं। यह दरारें कई फुट गहरी थीं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पीडब्ल्यूडी टीम ने सर्वे करने के बाद सरकार को रिपोर्ट दिया है। अधिकारियों के मुताबिक रेड जोन में लगातार सर्वेक्षण जारी है। दरारें रोज बढ़ने से स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: chamoli news Gaushala building collapsed in Manohar Bagh of Joshimath Joshimath news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More