लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली लड़की पर प्रेमी को ब्लैकमेल कर 1.86 लाख रुपये ऐंठने का आरोप  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली एक लड़की पर अपने प्रेमी को ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है कि उसने युवक को ब्लैकमेल कर 1.86 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद भी और रकम की मांग करती रही। परेशान युवक ने आरोपी युवती के खिलाफ रायपुर थाने में केस दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि अनूप भंडारी ने तहरीर देते हुए बताया कि सोशल मीडिया साइट पर उसे सपना नाम के अकाउंट से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। जिसे कुछ समय बाद उसने स्वीकार कर लिया। सोशल मीडिया पर बातचीत होने लगी। तब पीड़ित को पता लगा कि युवती सपना रावत नहीं, बल्कि पौड़ी जिले की दूसरे नाम की युवती है। जिसके पिता और भाई को पीड़ित पहले से जानता था। आरोपी युवती घनिष्ठता बनाते हुए लिव इन में रहने लगी। इसके बाद पीड़ित को ब्लैकमेल करते हुए कहने लगी कि वह रमेश नाम के युवक के शादी करना चाहती है। पीड़ित ने आरोपी युवती से दूरी बना ली।आरोप है कि इसके बाद ब्लैकमेल कर रकम ऐंठनी शुरू कर दी। युवती खुद और अपने साथियों के जरिए ब्लैकमेल कर 1.86 लाख रुपये से अधिक ले चुकी है। इसके बाद और रकम की मांग की जाने लगी। 

यह भी पढ़ें 👉  बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि युवती के खिलाफ ब्लैमेलिंग की धाराओं में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Girl in live in relationship accused of extorting Rs 1.86 lakh by blackmailing her lover Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More