गोलज्यू संदेश यात्रा! अपनी संस्कृति व पौराणिक मान्यताओं के साथ चम्पावत से शुरू होगी यात्रा 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। उत्तराखंड की प्रसिद्ध गोलज्यू संदेश यात्रा की तैयारी को लेकर नगर निगम सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई रहे। 
 
इस मौक़े पर उन्होंने कहा कि इस बार गोल्ज्यू संदेश यात्रा की तैयारी को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। यात्रा की तैयारी को लेकर प्रशासन भी सहयोग करेगा। उन्होंने संस्था सदस्यों से अपील की कि वह तय किए गए नियमों के अनुसार ही तय रूट पर यात्रा निकाले। अपनी धरोहर संस्था के अध्यक्ष विजय भट्ट ने कहा कि इस बार गोल्ज्यू संदेश यात्रा पिछली बार के मुकाबले बड़े स्तर पर आयोजित की जा रही है। यात्रा कुमाऊं व गढ़वाल के विभिन्न नगरों को जोड़ते हुए चम्पावत से प्रारम्भ होकर चम्पावत में ही संपन्नहोगी। हल्द्वानी में 23 नवंबर को यात्रा पहुंचेगी इस दौरान पूरे नगर में यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। इस यात्रा का उद्देश्य उत्तराखंड के लोगों को अपनी संस्कृति व पौराणिक मान्यताओं के साथ जोड़ना है। यात्रा के नगर संयोजक एनडी गुणवंत ने कहा की यात्रा का नेतृत्व हल्द्वानी में क्रियाशाला समिति करेगी। इसके अलावा बनी सेवा की महिलाओं के साथ ही नगर के प्रबुद्ध जनन भी इस बार यात्रा में शामिल होंगे। बैठक में सभा की अध्यक्षता एन बी गुणवंत मुख्य अतिथि ए पी बाजपेई, सभा का संचालन लवी चिलवाल व सुनीता जोशी ने संयुक्तरूप से किया। सभा में मुख्य रूप से दिवाकर पांडे गुरमीत सिंह मीती भाई, नगर संघसंचालक विवेक, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर पंत, शांति जीना, पुष्पा धर्म सत्तू, प्रभा खनका, वरिष्ठ समाजसेवी योगेश जोशी, गोविंद बगड़वाल, चंद्र प्रकाश तिवारी व आनंद सिंह भाकुनी सम्मिलित रहे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Golju Message Tour! The journey will start from Champawat with its culture and mythological beliefs Haldwani news The journey will start from Champawat with its culture and mythological beliefs uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  पुलिस के अनुसार 41 वर्षीय […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More