पनचक्की चौराहे से कमलुवागांजा तक नहर कवरिंग को मिली शासन की मंजूरी  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने नैनीताल के कालाढूंगी क्षेत्र में पनचक्की चौराहे से कमलुवागांजा तक 8.2 किलोमीटर लंबी नहर कवरिंग के निर्माण कार्य के प्रस्ताव को मंजूरी दी। यह अनुमोदन सचिवालय में आयोजित व्यय वित्त समिति की बैठक में दिया गया।

नहर कवरिंग और सुदृढ़ीकरण से सड़क की चौड़ाई बढ़ जाएगी, जिससे चौफला, कठघरिया, कमलुवागांजा, घुनी, भगवानपुर और रामणी की आबादी को लाभ होगा। श्रीमती राधा रतूड़ी ने योजना को गुणवत्ता बनाए रखते हुए समयबद्धता से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस योजना की निर्माण अवधि 12 महीने प्रस्तावित की गई है और इसका अनुमानित लागत 1245.64 लाख रुपये है। मुख्य सचिव ने निर्माण के दौरान ग्राउंड वाटर रिचार्ज और पौधारोपण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्य सचिव श्रीमती रतूड़ी ने बताया कि कॉलटैक्स-पनचक्की से लेकर चौफुला-कठघरिया तक नहर कवरिंग और सड़क चौड़ीकरण से यह मार्ग एक 2 लेन बाईपास के रूप में कार्य करेगा। इससे नैनीताल से दिल्ली/देहरादून वाया बाजपुर/रामनगर और कॉर्बेट नेशनल पार्क की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह मार्ग उपयोगी सिद्ध होगा, और हल्द्वानी शहर के यातायात घनत्व को कम किया जा सकेगा। इस बैठक में सचिव पंकज कुमार पाण्डेय, अपर सचिव डॉ. अहमद इकबाल, विनीत कुमार सहित लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Canal covering from watermill intersection to Kamluwaganja government approval Government approval for canal covering from watermill intersection to Kamluwaganja Haldwani news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More