गोरक्षा कानून निरस्त करे या गोवंश की कीमत निर्धारित कर सरकारी खरीद की गारंटी करे सरकार – आनन्द सिंह नेगी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी।  किसान महासभा कार्यालय दीपक बोस भवन में बुधवार (आज) अखिल भारतीय किसान महासभा जिला नैनीताल की बैठक संपन्न हुई। जिसमें मुख्य रूप से किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ और किसानों के हित में नीतियां बनाये जाने को लेकर चर्चा भी हुई।

इस दौरान अखिल भारतीय किसान महासभा नैनीताल द्वारा किसानों का जुझारू आन्दोलन खड़ा करने के लिए अखिल भारतीय किसान महासभा की सघन सदस्यता अभियान चलाते हुए कहा गया कि 28 अगस्त को जिला सम्मेलन, 18 सितम्बर को राज्य सम्मेलन कर 23 – 24 सितम्बर 2022 को होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी की जायेगी। 6 जून 2017 को मनसौर मध्य प्रदेश में किसान आन्दोलन के बीच पुलिस गोली से शहीद हुए 6 किसानों की याद में स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार कुल लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य देने और किसानों की कर्ज माफी करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय प्रतिवाद के तहत तहसील मुख्यालय लालकुआं पर 6 जून 2022 को प्रातः 10 बजे से प्रदर्शन करने के साथ ही 14 जून 2022 से चलने वाली पांचवीं विधानसभा के दूसरे सत्र में दो प्रस्ताव गोरक्षा कानून को निरस्त करने या गोवंश की कीमत निर्धारित कर सरकारी खरीद की गारंटी करने और बिन्दुखत्ता को राजस्व गांव बनाने का प्रस्ताव सम्मिलित किये जाने के पुनः स्मरण के साथ लालकुआं क्षेत्र को संचूरी पेपर मिल से हो रहे प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए प्रदूषित पानी को भूमिगत करने व प्रदूषण नियंत्रक यंत्र लगवाने, गोला नदी पर स्थाई तटबंध बनाने के लिए दिनांक 13 जून 2022 को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

बैठक को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द सिंह नेगी ने कहा कि  किसानों की फसल को आवारा गोवंश से हो रहे नुकसान को रोकने के लिए सरकार गोरक्षा कानून को निरस्त करने या उस पर पुनर्विचार कर गोवंश की स्थितिनुसार (लैंणी, बाखड़ी, बैली, बछिया, बछड़ा की) कीमत निर्धारित कर सरकारी खरीद निश्चित करने की नीति निर्धारण करे ताकि पशुपालन करने वालों और किसानों को दोहरा नुक़सान होने के बजाय लाभ हो सके। उन्होंने कहा कि पिछले 50 सालों से बिन्दुखत्ता की वन भूमि पर काबिज भूमिहीनों द्वारा मालिकाना हक दिए जाने के लिए लगातार सरकार से बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग की जा रही है परन्तु भाजपा – कांग्रेस की सरकारें बिन्दुखत्ता की जनता को झूठे आश्वासनों में फंसाकर अपने वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर रहीं हैं। भाकपा माले के राज्य सचिव कामरेड राजा बहुगुणा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरा देश भारी संकट के दौर से गुजर रहा है। देश की मोदी सरकार सारी सार्वजनिक संपत्तियों को अपने चहेते कारपोरेट घरानों को कौड़ियों के भाव लुटा रही है। किसानों, मजदूरों, छात्रों, नौजवानों को उनके अधिकारों से वंचित कर उनको बदहाल जीवन जीने के लिए मजबूर करने का काम राष्ट्रीय स्तर पर अपनी फासीवादी नीतियों को लागू  कर बखूबी कर रही है। इसी प्रकार भाजपा की प्रदेश सरकार भी केंद्र की मोदी सरकार के दिशानिर्देशों पर चलने वाली सरकार ही है। इस पर भरोसा नहीं किया जा सकता कि यह सरकार बिना जन दबाव के जनपक्षीय नीतियां बनाएगी इसलिए मजबूत और शक्तिशाली जनपक्षीय किसान संघर्ष ही किसान हित में नितियां बनाने का विकल्प हो सकता है। हमें जनता के संघर्ष पर भरोसा रखना चाहिए । हमें  मजदूरों , किसानों , छात्रों, नौजवानों के संगठनों को मजबूत करना चाहिए ताकि सब मिलकर उन्माद और नफरत की राजनीति को शिकस्त देकर समाज में भाईचारा कायम करते हुए अपने अधिकार प्राप्त कर सकें। बैठक को अखिल भारतीय किसान महासभा के वरिष्ठ नेता बहादुर सिंह जंगी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बिन्दुखत्ता के साथ – साथ जिले के अन्य खत्तों के किसानों को भी जिनको अभी तक राशन कार्ड, परिवार रजिस्टर, आधार कार्ड, स्थाई निवास, बिजली स्कूल, चिकित्सा की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं को  किसान महासभा में सम्मिलित कर उनके हक हकूपों की आवाज उठानी होगी सरकार के नजरंदाज करने पर हमें बड़े जनांदोलन के लिए तैयार होना होगा। इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से प्रमोद कुमार, सोनू, स्वरूप सिंह दानू, ललित सिंह मटियाली, ललित जोशी, भूवन जोशी, हरीश चन्द्र भण्डारी, मनोज जोशी, धीरज कुमार, विमला रौथाण, किशन बघरी, कमल जोशी आदि मौजूद रहे ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More