गुलदार ने हमला बोल नलकूप पर नहा रहे मासूम को मार डाला  

ख़बर शेयर करें -

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर

जसपुर। नलकूप पर नहा रहे एक 11 वर्षीय बालक को गुलदार ने मार डाला। 24 घंटे के भीतर गुलदार ने यह दूसरी बार हमला बोला है। इससे जहां ग्रामीणों में दहशत का माहौल है वहीं वन विभाग के प्रति आक्रोश भी है।

यह भी पढ़ें 👉  मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

यूपी के बिजनौर जनपद के रेहड़ थाना क्षेत्र के गांव बादशाहपुर में गुरुवार देर रात अभिजोत सिंह (11 वर्ष) पुत्र सरदार सुखविंदर सिंह अपने घर के बाहर बने ट्यूबवेल पर नहा रहा था। अचानक खेत से निकलकर आए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। इससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर परिजन आए तो गुलदार खेतों की ओर भाग गया। घायल बालक को परिजन अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। बताया गया है कि सुखविंदर सिंह का घर गांव से बाहर सुआवाला मार्ग पर नहर के किनारे है। 24 घंटे में गुलदार के हमले की दूसरी घटना होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मौके पर आए अफसरों को खरी-खोटी सुनाई। पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इससे पूर्व बुधवार शाम को ग्राम रायपुर में मुहम्मदपुर राजोरी की 45 वर्षीय पत्नी कमलेश देवी को भी गुलदार ने मार डाला था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Guldar attacked and killed the innocent who was bathing in the tubewell jaspur news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More
उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More