हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में आज डायवर्ट रहेगा हल्द्वानी का यातायात 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। पुलिस ने आज हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में यातायात का रूट डायवर्जन किया है जिसकी जानकारी देते हुए एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने बताया की शोभायात्रा के दौरान यह रहेगा हल्द्वानी शहर का ट्रैफिक प्लान।

1- शोभायात्रा के अवसर पर समस्त रूटों पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

2- शोभायात्रा के अवसर पर यात्रा मार्ग में पड़ने वाले ट्रैफिक को आवश्यकतानुसार रोका जायेगा।

3- पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले वाहन नारीमन तिराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।

4- जब शोभायात्रा शीशमहल काठगोदाम से प्रस्थान करेगी तो समस्त प्रकार के छोटे वाहन कॉलटेक्स से डायवर्ट होकर पुराना फायर स्टेशन, पनचक्की से मुखानी/लालडांट होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

5- शोभायात्रा के हाईडिल गेट तिराहे को पास करने पर समस्त प्रकार के छोटे वाहन हाईडिल गेट से डायवर्ट होकर पनचक्की से मुखानी/लालडांट होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।

6- शोभायात्रा के डिग्री कॉलेज तिराहा पास करने पर समस्त प्रकार के छोटे वाहन महारानी होटल से डायवर्ट होकर कुल्यालपुरा चौराहा से नवाबी रोड/पानी की टंकी होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे।

7- शोभायात्रा के नैनीताल बैंक तिराहा पास करने पर समस्त प्रकार के छोटे वाहन नैनीताल बैंक तिराहे से डायवर्ट होकर अर्बन बैंक तिराहा होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

8- शोभायात्रा के सिंधी चौराहे से आई०टी०आई० तिराहे की तरफ प्रस्थान करने पर समस्त प्रकार के छोटे वाहन सिंधी चौराहे से बरेली रोड को भेजे जायेंगे व रामपुर रोड से आने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन आईटीआई तिराहे से डायवर्ट होकर कैंसर अस्पताल तिराहा/धानमिल तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे।

9- शोभायात्रा के आईटीआई तिराहे से धानमिल तिराहे की ओर प्रस्थान करने पर रामपुर रोड से आने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन आईटीआई तिराहे से सीधे सिंधी चौराहे की तरफ भेजे जायेंगे।

10- शोभायात्रा के मुखानी चौराहे से नहर कवरिंग रोड होते हुए पनचक्की चौराहे की ओर प्रस्थान करने पर पनचक्की चौराहे से मुखानी चौराहे की ओर आने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन दो नहरिया तिराहा/पानी की टंकी से डायवर्ट होकर कुल्यालपुरा से तिकोनिया/नवाबी रोड होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

11- रामपुर रोड से आने वाले समस्त प्रकार के बड़े वाहन टीपी नगर तिराहे से डायवर्ट होकर होंडा शोरूम से तीनपानी बाईपास होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।

12- बरेली रोड से आने वाले समस्त प्रकार के बड़े वाहन तीनपानी बाईपास से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Haldwani traffic will be diverted today on the occasion of Hanuman Jayanti Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More