इधर बेटी की विदाई, बारात जाते ही हुई बाप की सुताई  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं।  पूर्व सैनिक की बेटी की विदाई होते ही उसके ससुरालियों ने पूर्व सैनिक को मार-मार कर अधमरा कर दिया, जिसके बाद उसे हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व सैनिक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

लालकुआं कोतवाली में दी गई तहरीर में खटीमा के टिगरी मुड़ाई गांव निवासी आनंद सिंह बिष्ट ने कहा कि उनका छोटा भाई जोगा सिंह बिष्ट अपने परिवार के साथ हल्दूचौड़ के दुम्का बंगर गांव में अपने ससुराल के पास मकान बनाकर रह रहा है। जोगा सिंह जनवरी 2020 में सेना से 26 साल नौकरी करने के बाद सेवानिवृत्त हुआ था। तब उसके ससुरालियों ने 18 लाख का प्लाट व 7.5 लाख की कार अपने नाम पर करवा ली। आनंद सिंह के अनुसार जोगा सिंह सेवानिवृत्ति के समय लगभग 50 लाख रुपये लाया था,लेकिन ये सारे रुपये ससुरालियों ने ही खर्च कर दिये। आनंद बिष्ट का कहना है कि ये लोग अब पिछले ढाई साल से जोगा सिंह के साथ मारपीट कर रहे हैं। उसे घर से निकलने के लिए प्रेसराइज किया जा रहा है। यहीं नहीं उसके बेटा बेटी भी अपनी मां व नाना—नानी का साथ देते हैं। इससे जोगा सिंह डिप्रेशन में चला गया है। आनंद सिंह के अनुसार 8 दिसम्बर 2022 की रात को जोगा सिंह की लड़की की शादी हुई है । और 9 दिसम्बर 2022 को इन लोगों ने फिर से जोगा सिंह बिष्ट को घर से निकालने के लिए बुरी तरह से मारा पीटा। आनंद के अनुसार जोगा सिंह इस समय हल्द्वानी के एक निजी चिकित्सालय में आईसीयू में भर्ती है। आनंद सिंह का कहना है कि यदि जोगा सिंह को कुछ होता है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी उसकी पत्नी, उसकी सास, उसके ससुर व साले की होगी। पुलिस ने चारों के खिलाफ जान से मारने का प्रयास व जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा का कहना है कि पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Here the daughter's farewell lalkuan news the father's cotton thread while going to the wedding procession Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  छह वर्षीय दो बच्चों […]

Read More