वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार पाण्डे के निवास पर हुआ बैठकी होली का आयोजन 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। रविवार सायं होली के टिके के दिन वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार पाण्डे के निवास स्थान “चैतन्य कुटीर” शिव शक्ति विहार, तल्ली बमोरी में बैठकी होली का आयोजन हुआ। जिसमें विख्यात कलाकारों द्वारा तबला, हारमोनियम के साथ ही बांसुरी की संगत द्वारा क्लासिकल संगीत से उपस्थित शोत्राओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरूवात करते हुई कलाकारों द्वारा उत्तराखण्ड की तमाम पौराणिक एवं सांस्कृतिक धरोहरो का मार्मिक सुमधुर चित्रण किया।

फोक कलाकार मनोज बोरा के सुरीले कंठ से गणेश वंदना “गणपति देवा हो” “जी रया जागी रया, दुब जसी फल रयां” तो वरिष्ठ कलाकार मोहन जोशी द्वारा परम्परागत कुमांऊनी होली “छाड़ो -छाड़ों यें गुइयां कौन लड़े” और “सब को मुबारक होली, फागुन रितु शुभ होली“, सुरों के सरताज भास्कर भट्ट द्वारा सुप्रसिद्ध कुमांऊनी गायन “अखियन पड़त ग़ुलाल, लला ऐसो खेलो न होली” बांसुरी पर संगत कर रहे विख्यात कलाकार मोहन जोशी की सुरीली धुन ढोलक व कीपेड पर सोनू एवं कुश की जुगलबंदी ने उपस्थित जन को सुरों पर झूमने को मजबूर कर दिया। 

बताते चलें कि उत्तराखंड राज्य में बैठकी होली का अपना अलग ही ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्त्व है। पहाड़ी सर्दियों के अंत और नए बुआई के मौसम की शुरुआत का प्रतिक होली त्यौहार की बैठकी होली कुमाऊँ में बसंत पंचमी के दिन से शुरू हो जाती है, जिसमें होल्यार प्रत्येक शाम घर-घर जाकर होली गाते हैं, और यह उत्सव लगभग दो महीनों तक चलता है। कुमाऊँनी होली के तीन प्रारूप हैं, बैठकी होली, खड़ी होली और महिला होली। इस होली में सिर्फ अबीर-गुलाल का टीका ही नहीं होता, वरन बैठकी होली और खड़ी होली गायन की शास्त्रीय परंपरा भी शामिल होती है।

यह भी पढ़ें 👉  ईश्वर कृपा से जो भी मिला है उसका सदुपयोग करें - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु

इस दौरान विख्यात कलाकारों में गायक मोहन जोशी, मनोज बोरा, भास्कर भट्ट, प्रसिद्ध बांसुरी वादक मोहन जोशी, तबला वादक सोनू, कुश पाण्डे के साथ ही जिला सूचना अधिकारी नैनीताल गिरजा शंकर जोशी, वरिष्ठ पत्रकार पंजाब केसरी के ब्यूरो चीफ संजय तलवार, न्यूज 18 के कुमाऊं प्रभारी शैलेन्द्र नेगी, जनमोर्चा समाचार के जिला प्रभारी आँशुतोष कोकिला, पत्रकार अतुल अग्रवाल, कमल किशोर पाण्डे, भारत भूषण पाण्डे, सीए सरोज आनंद जोशी, डॉ आँशुतोष पंत, मन मोहन जोशी, खीम सिंह लमगड़िया, डॉ बी डी लखचौरा, डॉ रजनीश पाण्डे, विकास अधिकारी एलआईसी मुकुल पलिहार, मुख्य प्रबंधक अल्मोड़ा अर्बन बैंक उमेश जोशी, रघुबीर बंगारी, हरीश चन्द्र कर्नाटक, प्रभु राजन लोहनी, प्रकाश चन्द्र पाण्डे, ज्ञानेश पाण्डे, ललित मोहन पाण्डे, विनोद जोशी सहित अनेकानेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Kumauni Sitting Holi was organized Sitting Holi was organized at the residence of senior journalist Manoj Kumar Pandey uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More