होटल मैनेजमेंट के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, मृतक के पिता ने 108 के कर्मियों को ठहराया मौत के लिए जिम्मेदार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र घोड़ानाला बिन्दुखत्ता निवासी होटल मैनेजमेंट के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। मामले में मृतक युवक के परिजनों ने 108 सेवा के कर्मचारियों पर पास ही में होने के बावजूद न आने और नशे में धुत रहने के गंभीर आरोप लगाये हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां पश्चिमी राजीव नगर घोड़ानाला बिन्दुखत्ता निवासी जगदीश बहुगुणा के 24 वर्षीय पुत्र गौतम बहुगुणा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत हल्द्वानी कटघरिया में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा था। गत दोपहर सीने में तेज दर्द की शिकायत के दौरान परिजनों ने 108 सेवा एवं 112 सेवा दोनों में कॉल की, जब दोनों ही मौके पर तत्काल नहीं पहुंची, तो परिजन गौतम को टुकटुक द्वारा लालकुआं को ला रहे थे, कि तभी 112 सेवा पहुंच गई, तथा ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र से गंभीर हालत में युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं पहुंचाया गया। जहां चिकित्साधिकारी डॉ0 लव पांडे ने गौतम का उपचार शुरू किया तो उसकी हालत और गंभीर होती चली गई। उसका लगातार ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल गिर रहा था, जिसके चलते उन्होंने तत्काल उसे हल्द्वानी ले जाने की सलाह परिजनों को दी। परंतु 108 सेवा कोतवाली के सामने खड़े होने के बावजूद मरीज को लेने नहीं आई, बाद में कोतवाली के पुलिसकर्मी 108 वालों के पास गए और लालकुआं अस्पताल से गंभीर गौतम को लेकर सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले जाने को कहा, इसके बाद पहुंचे 108 वालों ने अत्यंत नाजुक हालत में गौतम को हल्द्वानी डॉ0 सुशीला तिवारी चिकित्सालय में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त सूत्रों के अनुसार गौतम ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था वह कई दिन से अवसाद में चल रहा था।

मृतक गौतम बहुगुणा के पिता जगदीश बहुगुणा का कहना है कि उन्होंने 108 में अत्यधिक कॉल की, परंतु लालकुआं में मौजूद रहने के बावजूद 108 वाले उनके गंभीर बेटे को लेने नहीं पहुंचे, और जब वह 108 गाड़ी लेकर लालकुआं अस्पताल में आए तो दोनों ही कर्मचारी नशे की हालत में थे, जिसकी उन्होंने चिकित्सा कर्मियों से शिकायत भी की। वही जगदीश बहुगुणा का कहना है कि यदि समय पर 108 सेवा पहुंच जाती तो उनका बेटा बच सकता था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: deceased's father held 108 employees responsible for his death Hotel management student died under suspicious circumstances lalkuan news student died under suspicious circumstances Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

करुणामयी व वात्सल्यमयी है मां : शरीर की स्थिति नाड़ी से व समाज की स्थिति नारी से पता चलती है – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन की ही महिमा है कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड चुनाव 2027: देहरादून में तैयारियां तेज, 2,045 बूथों पर होगा मतदान; 19 बूथ नेटवर्क से बाहर 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर देहरादून जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने निर्वाचन कार्यों केलिए तैनात नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। जिले की 10 विधानसभा […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ, बोले—देवभूमि की सेवा करना सौभाग्य

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड के मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने रविवार को लोकभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल पद की शपथ ली। उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी […]

Read More