पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने कर दी दोस्त की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

हरिद्वार। हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद गांव में एक युवक ने अपने दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले दोस्त के सिर पर हथौड़े से वार किया और फिर दुपट्टे से गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 
पुलिस के अनुसार, बिजनौर में स्योहारा के नौगांव निवासी ललित और धर्मेंद्र दोस्त थे। दोनों रावली महदूद में किराये पर रहकर सिडकुल की फैक्ट्री में काम करते थे। उनके मकान मालिक सुखबीर सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उसके मकान में हत्या हुई है।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुखबीर ने पुलिस को बताया कि धर्मेंद्र को शक था कि उसकी पत्नी के ललित से अवैध संबंध हैं।इसी शक में उसने ललित की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा और कपड़े बरामद करते हुए आरोपी 42 वर्षीय धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news haridwar news murder news suspects her of having an illicit relationship with his friend The husband killed his friend suspecting him of having an illicit relationship with his wife the husband suspects his wife the police arrested him uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज दोस्त से अवैध संबंध का शक पति को पत्नी पर शक मर्डर न्यूज शक में पति ने कर दी दोस्त की हत्या हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

सनसनीखेज वारदात : सगी दो बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जीजा गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रुड़की। हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात बहनों के बर्ताव से नाखुश एक युवक ने अपनी दो शादीशुदा बहनों और जीजा को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जीजा गंभीर रूप से घायल […]

Read More
उत्तराखण्ड

शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।   पुलिस ने बताया कि बीते […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More