पत्नी की बेरुखी पर पति बना शैतान, वाहनों के साथ ठेली और दुकान में लगाई आग

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। पटेलनगर थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे ने पत्नी के विवाद के बाद नशे की हालत में एक दर्जन वाहनों में आग लगाने के साथ ही दो दुकानों और एक ठेली को भी फूंका दिया। पटेलनगर पुलिस ने सिरफिरे को रविवार शाम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ब्राह्मणवाला से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को कल सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी।

दरअसल, पटेलनगर पुलिस को परवेज नाम के शख्स ने शनिवार देर रात सूचना दी थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी गद्दों की दुकान में आग लगा दी और उसे भी जलाने की कोशिश की। इसी क्रम में आईएसबीटी चौकी के पास मुस्कान चौक पर एक टायर की दुकान में आग लगाई गई। इसके अलावा कई जगहों पर अन्य बाइकों में भी आग लगाई गई। सूचना पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  कथित आपत्तिजनक बयान पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी की मांग 

पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आज शाम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी 35 वर्षीय इरफान ब्राह्मणवाला के महबूब कॉलोनी का रहने वाला है। पटेल नगर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी के मुताबिक उसकी पत्नी के साथ पिछले एक वर्ष से विवाद चल रहा है। उसकी पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ अपने मायके मेरठ में रह रही है। वह दो तीन बार उसे लेने भी जा चुका है लेकिन पत्नी नहीं आई।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश का ऑरेंज अलर्ट : शनिवार (कल) 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित 

रविंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार की रात उसकी पत्नी से उसकी फोन पर बातचीत हुई, जिसके बाद यह घर से बैग लेकर निकल गया। पहले इसने आइएसबीटी के पास मुस्कान चौक पर टायरों की दुकान में आग लगाई। उसके बाद क्लेमन्टाउन क्षेत्र में बाइकों में आग लगाई, फिर यह रेलवे स्टेशन गया। उससे पहले इसने रेलवे स्टेशन के आसपास भी कई बाइकों में आग लगाई, फिर वापस लौटकर यह ब्राह्मणवाला आया। जहां पर इसने बाइकों में आग लगाई और एक सोफे की दुकान में भी आग लगाई। आरोपी नशे का आदी है और इसकी नशे की आदत से परेशान होकर ही इसकी बीवी इसे छोड़कर चली गई, अभी उसके घर में इसकी मां और भाई हैं, जो दर्जी का काम करते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कथित आपत्तिजनक बयान पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी की मांग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में एक कथित बयान को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। कांग्रेस से जुड़ी महिला नेता पर पंजाबी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। बयान सामने आने के बाद भाजपा नेता कुंवर जपेंद्र सिंह ने मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस की महिला […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 चुनाव से पहले हल्द्वानी में BJP का महामंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संभालेंगे कमान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हल्द्वानी, भाजपा के बड़े संगठनात्मक मंथन का केंद्र बनने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 9 और 10 सितंबर को होने वाले […]

Read More
उत्तराखण्ड

शुद्धिकरण विवाद बना चुनावी मुद्दा, 7 सितंबर को सीएम आवास कूच करेगी कांग्रेस

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण मामले को कांग्रेस ने अब आगामी चुनाव हेतु खास मुद्दा बनाते हुए सात सितंबर को सीएम आवास कूच करने की तैयारी कर रही है। इस रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल […]

Read More