सेंट्रो कार के खाई में गिरने से पति-पत्नी और बेटी की हुई मौत, बेटा घायल 

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 
 
अल्मोड़ा। जिले के सल्ट क्षेत्रान्तर्गत एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से पति, पत्नी और बेटी की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया।
यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 28 मई 2024 को जिला नियंत्रण कक्ष, अल्मोड़ा द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि सल्ट क्षेत्रान्तर्गत चचरोटी नामक स्थान पर एक सेंट्रो कार लगभग 300 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। उक्त सूचना पर पोस्ट सरियापानी से एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम निरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। सेंट्रो वाहन (UK 08 U 6028) में एक ही परिवार के 04 सदस्य सवार थे जो रुड़की से देघाट की ओर जा रहे थे। घटना में तीन (01 पुरुष 01 महिला 01 बालिका) की मौके पर मृत्यु हो गई एवं अन्य शेष बालक घायल था।
 
एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू अभियान चलाते हुए घायल बच्चे को अस्पताल भिजवाया एवं तीनों शवों को खाई से निकाल कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। हादसे में मुनेंद्र सिंह पुत्र ईश्वर सिंह, निवासी सिविल लाइन रुड़की दिल्ली रोड मोहनपुरा हरिद्वार, उनकी पत्नी शशि सैनी पत्नी मुनेंद्र सिंह, अदिति पुत्री मुनेंद्र सिंह, उम्र 9 वर्ष की मौत हो गई। अर्णव पुत्र मुनेंद्र सिंह, उम्र 11 वर्ष को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news almora news car fell into a ditch Husband-wife and daughter died when Centro car fell into a ditch son injured three died uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More