पति-पत्नी के बीच कहासुनी में गंडासे से पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति, पुलिस ने शुरू की आरोपित पति की तलाश

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। पथरी थानाक्षेत्र के भुक्कनपुर गांव में गुरुवार तड़के गृहक्लेश के चलते पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी में पति ने गुस्से में गंडासे से पत्नी की गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित पति की तलाश शुरू कर दी है। पथरी क्षेत्र में हाल ही में ऐथल बुजुर्ग गांव में एक राज मिस्त्री ने भी फूंकनी से पीट-पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर डाली थी। अगले दिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पथरी क्षेत्र के भुक्कनपुर गांव निवासी मुस्तकीम की शादी लगभग 18 साल पहले भोक्करहेड़ी, पुरकाजी मुजफ्फरनगर निवासी असमा से हुई थी। दोनों के पांच बच्चे हैं। इनमें बड़ी बेटी करीब 17 साल की है। बताया गया है कि पति-पत्नी के बीच पहले भी कई बार विवाद हुआ। गुरुवार तड़के किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। जिस पर मुस्तकीम ने गंडासे से पत्नी की गर्दन पर वार करते हुए उसकी हत्या कर डाली। सूचना पर पथरी थाने के एसएसआइ लोकपाल परमार पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

बेटी की हत्या की जानकारी मिलने पर मुजफ्फरनगर से मायके वाले भी भुक्कनपुर पहुंच गए। सीओ लक्सर मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक टीम को उसकी तलाश में लगाया है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की पड़ताल सामने आया है कि आरोपित मुस्तकीम खेती-मजदूरी का काम करता है। लगभग एक सप्ताह पहले मुस्तकीम व उसकी पत्नी असमा अपने बच्चों सहित रिश्तेदारी में घूमने गए थे। घर लौटने के बाद से मुस्तकीम और असमा के बीच झगड़ा शुरू हो गया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news haridwar news In a quarrel between husband and wife the husband escaped after killing his wife from Gandase the police started searching for the accused husband Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More