ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के जश्न में भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में निकाली तिरंगा शौर्य यात्रा

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के जश्न में भाजपा ने शनिवार (आज) सुबह तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली। सुबह 8 बजकर 15 मिनट से शुरू हुई यात्रा का नेतृत्व स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा करने के साथ ही सांसद अजय भट्ट, भाजपा विधायक व जिला कमेटी ने हजारों लोगों ने तिरंगा यात्रा निकालकर भारत के एकजुट होने का संदेश दिया।

यात्रा के बाद शहीद स्मारक स्थल पर सीएम धामी ने भारतीय सेना के शौर्य, वैभव, पराक्रम को नमन करते हुए कहा कि आज भारत बदल गया है। आतंकिस्तान को धूल चटाने की ताकत यदि किसी देश में है तो वह भारत में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प का परिणाम ऑपरेशन सिंदूर की सफलता है कि “आज भारत आतंकियों को उनकी ही भाषा में जवाब देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया है और भारतीय सेना ने यह सिद्ध कर दिखाया है। ”उन्होंने स्पष्ट किया कि अब भारत पहले की तरह चुप नहीं बैठता, बल्कि हमला करने वालों को उनके घर में घुसकर जवाब देता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीर भूमि है, जहाँ का हर परिवार सेना या अर्धसैनिक बलों से जुड़ा है। मुझे गर्व है कि मैं भी एक सैनिक पुत्र हूं। जब भी शहीदों की बात होती है, गर्व के साथ आंखें नम हो जाती हैं।” इस यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री धामी ने देशवासियों को संदेश दिया कि भारत अब माफ नहीं करता, बल्कि आतंक को जड़ से मिटाने के लिए तत्काल एक्शन लेता है। भारतीय सेना की कार्रवाई से पाकिस्तान की सेना और आतंकी ठिकाने कांप उठे और पाकिस्तान संघर्ष विराम की गुहार लगाने पर मजबूर हुआ।  

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

सीएम धामी ने आगे कहा कि आज भारत जिस तरह सभी धर्म, जाति, संप्रदाय के लोगों के साथ एकजुट है, यही एकजुटता आगे भी बनी रहे। कार्यक्रम के बाद सीएम ने पूर्व सैनिकों के साथ छात्रों से भी मुलाकात की। सबसे हाथ मिलाया। एक-एक कर मौजूद पूर्व सैनिक और छात्रों को बधाई दी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: BJP took out Tiranga Shaurya Yatra under the leadership of Chief Minister Dhami Celebration of the success of Operation Sindoor Haldwani news In celebration of the success of Operation Sindoor Tiranga Shaurya Yatra Tiranga Shaurya Yatra under the leadership of Chief Minister Dhami uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी का जश्न तिरंगा शौर्य यात्रा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व तिरंगा शौर्य यात्रा हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More