जातीय हिंसा के विरोध में परिवर्तनकामी छात्र संगठन व क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन ने बुद्ध पार्क में सभा कर मणिपुर व केंद्र सरकार का किया पुतला दहन 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने, सामूहिक बलात्कार करने व जातीय हिंसा के विरोध में परिवर्तनकामी छात्र संगठन (पछास) और क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन (क्रालोस) ने आज संयुक्त बुद्ध पार्क तिकोनिया में सभा कर मणिपुर के मुख्यमंत्री का इस्तीफा और प्रधानमंत्री से तत्काल मणिपुर के अंदर शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग करते हुए मणिपुर सरकार व केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान मणिपुर हिंसा और उत्तराखंड के चमोली में नमामि गंगे परियोजना के तहत मारे गए लोगों को भी श्रद्धांजलि दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

इस दौरान चली सभा में वक्ताओं ने कहा कि मणिपुर से भयानक वीडियो/तस्वीर सामने आ रही है। 2 महिलाओं को पुरुषों के समुदाय द्वारा नग्न घुमाया जा रहा है। इस वीडियो से सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि मणिपुर में बीते ढाई महीने से जारी हिंसा में महिलाओं के साथ किस तरह की यौन बर्बरता हुई होगी और क्या कुछ घटित हुआ होगा। वीडियो सामने आने के बाद मणिपुर पुलिस और सरकार ने हरकत में आकर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। बीते 3 मई से कुकी और मेतेई समुदायों के बीच भड़की हिंसा जातीय, नस्लीय व सांप्रदायिक घृणा की राजनीति का परिणाम है। छोटे राज्य में इन हिंसाओं से अभी तक 160 से अधिक लोगों की मौत और 50000 से अधिक लोगों के विस्थापन की बात सामने आ रही है। मणिपुर की भाजपा सरकार, केंद्र की मोदी सरकार मणिपुर के इन हालातों को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही है। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा देने वाली मोदी सरकार के राज में महिलाओं के साथ में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा हैं। यह ‘डबल इंजन’ की सरकार बेपटरी हो चुकी है। देश के प्रधानमंत्री दुनियाभर में घूम-घूमकर शान्ति का पाठ पढ़ा रहे हैं लेकिन उनके पास मणिपुर जाकर शांति कायम करने का समय नहीं हैं। इस दौरान महेश चंद्र, मुकेश भंडारी, मोहन, हिमानी, उमेश, रियासत, चंदन, विनोद, रईस, अयूब सहित कई लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news In protest against caste violence revolutionary student organization and revolutionary public rights organization burnt the effigy of Manipur and central government by meeting in Buddha Park Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More