बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में छात्र संगठनों ने परिवर्तनकामी छात्र संगठन के नेतृत्व में आक्रोश रैली के साथ सभा व धरना-प्रदर्शन किया  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में शुक्रवार (आज)  परिवर्तनकामी छात्र संगठन (पछास) के नेतृत्व में बुद्ध पार्क हल्द्वानी में सभा, धरना-प्रदर्शन करने के साथ ही तिकोनिया से रोडवेज, कालाढूंगी चौराहे से होते हुए अम्बेडकर पार्क मंगलपड़ाव तक आक्रोश रैली आयोजित की गई। इससे पूर्व शहर के अलग-अलग इलाकों में पिछले 20 मई से पर्चा भी वितरित किया गया।

इस दौरान पछास के महासचिव महेश ने कहा कि एक तरफ तो मोदी जी हर वर्ष 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वायदा करते हैं, वहीं दूसरी तरफ सरकारी पदों को समाप्त किया जा रहा है। पूरे देश भर में 60 लाख से अधिक सरकारी पद रिक्त पड़े हैं। मोदी सरकार आज निजीकरण-उदारीकरण की नीतियों को आगे बढ़ा रही है। मौद्रिककरण-विनिवेशीकरणके नाम पर सरकारी संस्थानों, निगमों को पूंजीपति वर्ग के हवाले किया जा रहा है। जनता के पैसे से खड़े किए गए संस्थान आज कौड़ियों के दाम बेचे जा रहे हैं। हम छात्र-नौजवानों, बेरोजगारों को उनके अधिकार से वंचित किया जा रहा है। इन समस्याओं के खिलाफ आज छात्र-नौजवानों को संघर्ष करने की जरूरत हैं। प्रमएके की रजनी ने कहाँ कि सरकारी संस्थानों में भी भोजनमाताओं से 3000 रुपये में बेगारी करवाई जा रही हैं। आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से काफी कम पैसे में काम लिया जा रहा है। इंटरार्क श्रमिक संगठन के देवेन्द्र बिष्ट ने कहाँ कि कंपनियों सहित तमाम जगहों में ठेका प्रथा को बढ़ावा दिया जा रहा है। श्रम अधिकार खतम किये जा रहे हैं।आइसा के धीरज कुमार ने कहां कि छात्रों-नौजवानों, बेरोजगारों को रोजगार नहीं देकर सरकारें उनके अधिकारों का हनन कर रही हैं। पछास की रुपाली ने कहाँ कि सबको उनकी योग्यतानुसार रोजगार दिया जाए। हर नौजवान बेहतर भविष्य के लिए अपने जीवन में रोजगार की तलाश में होता हैं। योग्यतानुसार रोजगार नहीं देने तक 10,000 प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। क्रालोस के मोहन ने कहाँ कि बेरोजगारी की वजह से नशाखोरी, चोरी-चकारी बढ़ रही है। आज समाज के अंदर में बेरोजगारी से आत्महत्या करने वाले नौजवानों की तादाद बढ़ चुकी है। इन सब की जिम्मेदार आज की सरकारें हैं। सभा का संचालन करते हुए पछास के चंदन ने कहा कि समाज में युवाओं के लिए पढ़ने-लिखने के बाद पहला विषय बनता है कि वह रोजगार करें। कोई भी छात्र पढ़ने लिखने के बाद रोजगार की तलाश में होता है। लेकिन समस्या तो तब शुरू होती है जब उसे रोजगार नहीं मिलता। आज उत्तराखंड में 56,944 पद सरकारी विभागों में रिक्त पड़े हैं। कोरोना काल के नाम पर विगत 2 वर्षों में कोई नई नियुक्तियां नहीं हुई हैं। जिससे बेरोजगारों की संख्या में और अधिक इजाफा ही हुआ है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रिक्त पदों को भरने की जगह बचे-खुचे सरकारी पदों को भी समाप्त करने की बात कर रहे हैं। यह सरकारों द्वारा नौजवानों के साथ में भद्दा मजाक है। 

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

इस दौरान कार्यक्रम में महेश चन्द्र, चंदन, देवेंद्र, धीरज, आदेश, पिंकी, रुपाली, मनोज जोशी, सविता कुमारी,  अनुराग, शाहजेब, अनिशेख, कैलाश पांडेय, दिनेश, प्रकाश पांडेय, बालम सिंह, उमेश पाण्डेय, विपिन, रजनी, मोहन मटियाली, टीका राम पांडेय, रियासत सहित अनेक साथी मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More