रुद्रपुर में देर रात हमलावरों ने घर में घुसकर करी पति-पत्नी की हत्या, पुलिस जुटी जांच में  

ख़बर शेयर करें -

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर

रुद्रपुर। रुद्रपुर में कल रात घर में घुसकर पति-पत्नी की हत्या कर दी गई है। बीच-बचाव को आई महिला को घायल कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या सात आजादनगर में बीती रात घर में घुसकर पति-पत्नी पर धारदार हथियार से हमला किया गया। दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक संजय यादव मूल रूप से यू पी के आजमगढ़ का रहने वाला था और घर जमाई बनकर पत्नी सोनाली के साथ उसके मायके में ही रहता था। सोनाली की चीख पुकार सुनकर जब उसकी मां गौरी मंडल बचाने दौड़ी तो हमलावर ने उस पर भी हमला बोल दिया इतना ही नहीं संजय के पुत्र जय को भी हमलावर ने धक्का दिया और फिर इत्मीनान से फरार हो गया। बुरी तरह लहूलुहान गौरी मंडल को मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस दौरान मौक़े पर तमाशबीनों का हुजूम लग गया। शांति व्यवस्था के मद्देनज़र मृतक के घर के पास भारी फोर्स को तैनात करते हुए मृत दंपत्ति के घर को एहतियातन सील कर दिया है। फोरेंसिक टीम भी हत्याकांड की जगह पहुँच गयी है और अहम सुराग हासिल किये हैं। बताया जा रहा है कि दंपत्ति सिडकुल की किसी कम्पनी में काम करते थे, मृतक के पुत्र जय ने पुलिस को बताया कि हमलावर युवक पहले पड़ोस में ही किसी महिला के साथ किराये पर रहता था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है और मामले की गहराई से छानबीन में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news In Rudrapur late night attackers entered the house and killed husband and wife police engaged in investigation rudrapur news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More