फर्जी वेबसाइट के माध्यम से 1200 करोड़ रुपये से भी अधिक की ठगी मामले में अब ईडी की बड़ी कार्यवाही, 1.3 करोड़ रुपये सीज और 15 लाख रुपये बैंक खातों में फ्रीज कराए

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। फर्जी वेबसाइट के माध्यम से लोगों से निवेश कराकर 1200 करोड़ रुपये से भी अधिक की ठगी में ईडी ने भी कार्रवाई करते हुए फर्जी वेबसाइट बनाने वाले लोगों की सहयोगी कंपनियों के दफ्तरों से 1.3 करोड़ रुपये सीज किए गए हैं। इसके अलावा 15 लाख रुपये बैंक खातों में भी फ्रीज कराए गए हैं। 

बताते चलें कि चार सितंबर 2021 को हरिद्वार के अमित कुमार ने साइबर थाने में शिकायत की थी। अमित ने जीएलसी लि. की वेबसाइट पर संपर्क किया था। यहां सोना, रेड वाइन और मसालों में निवेश कर कमाई का झांसा दिया गया था। अमित ने कई बार में इस वेबसाइट के माध्यम से ठगों के खातों में 15 लाख रुपये भेज दिए थे। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की तो यह मामला एक हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा की ठगी का निकला। कुछ दिन बाद ही एसटीएफ और साइबर पुलिस की टीम ने पंजाब से एक फिल्म निर्माता समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कुल 13 आरोपियों पर कार्रवाई हो चुकी है। एसटीएफ ने इस मामले की जांच ईडी से कराने के लिए भी पत्र लिखा। शुरुआती जांच में पाया गया कि साइबर ठगों ने मॉरिशस, सिंगापुर आदि देशों में भी क्रिप्टो के जरिये पैसे भेजे थे। इसमें एसटीएफ ने कुछ हवाला एजेंटों को भी दिल्ली से गिरफ्तार किया था। वहीं, ईडी ने जांच की तो महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और दिल्ली की कुछ फर्जी कंपनियों के दफ्तरों को खंगालाने के बाद इन कंपनियों के दफ्तरों में रखे 1.3 करोड़ रुपये सीज किए हैं। ईडी के अनुसार, डिजिटल मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, आयरनगेट प्रोडक्शन प्रा. लि., शेली कारगो एंड ट्रांसपोर्ट प्राइवेट लि. और सुनहरी एग्जिम प्रा. लि. के स्टेट बैंक ऑफ मॉरिशस की नरीमन प्वाइंट, मुंबई में खाते हैं। इन्हीं खातों में 15.8 लाख रुपये जमा किए गए थे। इस खाते से पैसा विदेशों में भी भेजा गया है। एसटीएफ की जांच में भी यह बात सामने आई थी कि इन बैंक खातों से 10 करोड़ रुपये से भी अधिक विदेशों में भेजे गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news ED's major action In the case of fraud of more than Rs 1200 crore through fake website seized Rs 1.3 crore and froze Rs 15 lakh in bank accounts Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  महिला से अभद्रता करने […]

Read More