डबल मर्डर केस में एडीजी हरिद्वार ने दोषियों को दस-दस हजार रुपये जुर्माने के साथ सुनाई उम्र कैद की सजा

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। हरिद्वार के लक्सर में आठ साल पहले हुए डबल मर्डर मामले में एडीजी हरिद्वार ने सभी पांच दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाने के साथ उनपर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसके अलावा पांचों को अवैध शस्त्र रखने और दंगे की धारा में भी अलग-अलग सजा दी है।

2016 में कारोबार में साझेदारी को लेकर कुछ लोगों ने अकौढ़ा खुर्द निवासी करुणेश उर्फ बिन्नू पुत्र राजकुमार और उसके साथी अनिल उर्फ काला पुत्र सतपाल निवासी सोसायटी रोड लक्सर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर दोनों की हत्या कर दी थी। मृतक अनिल के पिता द्वारा 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराये के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेजा था। काफी दिन जेल काटने के बाद इन सभी को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद 10 लोगों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। इसकी सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ हरिद्वार के कोर्ट में चल रही थी। इसमें शासकीय अधिवक्ता इंद्रपाल सिंह बेदी और नीरज गुप्ता के अलावा मृतकों के परिवार की तरफ से अधिवक्ता सतीश दत्त शर्मा और राकेश सिंह चौहान ने कोर्ट में बहस की थी। बहस के बाद बुधवार 20 मार्च को कोर्ट ने पांच आरोपी अकौढ़ा कलां निवासी संदीप उर्फ चीकू तथा अनिल मित्तल, बसेड़ी के फखरुद्दीन और एथल के रंजीत उर्फ राजा को दोषी करार देकर पुलिस कस्टडी में भेज दिया था। गुरुवार को कोर्ट ने इन पांचों को हत्या करने की धारा में उम्र कैद की सजा सुनाई है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

जुर्माना न देने पर उन्हें दो माह अतिरिक्त जेल में रहना पड़ेगा। इसके अलावा दंगा करने की धारा 147 में सभी को एक एक वर्ष कैद और 1000 रुपये का जुर्माना या 15 दिन की अतिरिक्त जेल, और धारा 148 में 2 साल की सजा व 2000 रुपये जुर्माना या 20 दिन की अतिरिक्त कैद की सजा सुनाई गई है। सजा सुनाते ही कोर्ट ने इन पांचों को जेल भेज दिया है। अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता राकेश सिंह ने सजा की पुष्टि की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: ADG Haridwar sentenced the culprits to life imprisonment with a fine of Rs 10 ADG Haridwar sentenced the culprits to life imprisonment with a fine of Rs 10000 each court news haridwar news In the double murder case Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More