हाथी प्रभावित क्षेत्रों में तराई केंद्रीय वन प्रभाग के साथ ही तराई पूर्वी वन प्रभाग की टीम ने क्षेत्र का भ्रमण कर निगरानी एवं सुरक्षा का दिलाया भरोषा

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। हल्दूचौड़ और आसपास के हाथी प्रभावित क्षेत्रों में वन्यजीवों का बढ़ता आतंक ग्रामीणों के जनजीवन पर गहराते संकट के चलते अब एक नहीं, बल्कि दो-दो वन प्रभाग सक्रिय हो गए हैं। इससे पहले तराई केंद्रीय वन प्रभाग के डीएफओ स्थिति का मैदान में जाकर जायजा ले चुके थे, वहीं आज तराई पूर्वी वन प्रभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और किसानों की आपबीती विस्तार से सुनी।
 
आज के निरीक्षण में तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज के उप प्रभागीय वनाधिकारी अनिल जोशी, वन क्षेत्राधिकारी चन्दन सिंह अधिकारी, ग्राम प्रधान रूकमणी नेगी, ग्राम प्रधान पूजा बिष्ट सहित विभागीय टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने गोपीपुरम, बच्चीधर्मा, दुम्काबंगर, दीना, जयराम पर्मा समेत कई प्रभावित गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों से सीधे हालत समझे।
 
ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बढ़ती हाथियों की आवाजाही ने रातों की नींद छीन ली है और फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। इस पर अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि
 
– रात्रि गश्त और बढ़ाई जाएगी,
– निगरानी व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा,
– खेतों की सुरक्षा के लिए जल्द ठोस कदम उठाए जाएंगे।
 
दोनों वन प्रभागों की संयुक्त सक्रियता से ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि हाथियों के आतंक से जल्द राहत मिलेगी।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Elephant affected area In the elephant affected areas Terai Central Forest Division and Terai Eastern Forest Division team the team of Terai Central Forest Division as well as Terai Eastern Forest Division visited the area and assured monitoring and security uttarakhand news visited the area and assured monitoring and security उत्तराखण्ड न्यूज क्षेत्र का भ्रमण कर निगरानी एवं सुरक्षा का दिलाया भरोषा तराई केंद्रीय वन प्रभाग एवं तराई पूर्वी वन प्रभाग टीम हाथी प्रभावित क्षेत्र

More Stories

उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More
उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More