लूट मामले में फरार बदमाशों की रविवार देर रात पुलिस से मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। देहरादून के बसंत विहार में एक्सपोर्ट कारोबारी के यहां लूट मामले में फरार बदमाशों से रविवार देर रात पुलिस की आशारोड़ी क्षेत्र में यूपी बॉर्डर पर जंगल में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस और बदमाशों नेे दोनों ओर से फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश को गोली लगी है। वहीं एक दरोगा भी घायल हुआ है। बदमाश का एक साथी जंगल में फरार हो गया। उसे भी घेराबंदी कर दबोच लिया गया। एसएसपी अजय सिंह भी देर रात मौके पर पहुंचे।

 

बसंत विहार क्षेत्र की पर्ल हाइट सोसायटी में शनिवार को विकास त्यागी के फ्लैट में घुसे हथियारबंद तीन बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। बदमाश पिस्टल और चाकू के दम पर घर से करीब आठ लाख रुपये नकदी और 20 तोला सोना ले गए थे। पुलिस से बचने के लिए उन्होंने विकास के भाई और बेटे का अपहरण किया और रास्ते में उन्हें छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने देररात विकास की पत्नी की तहरीर पर राजीव अग्रवाल और तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की जांच में आरोपियों के हुलिए सामने आए। जांच में मुख्य आरोपियों के साथ एक अन्य युवक भी संदिग्ध पाया गया। रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध युवक बाइक से सहारनपुर की ओर जा रहा है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे डाटकाली से करीब दो किमी आगे उसे रोक लिया। आरोपी की पहचान ओमवीर पुत्र राजपाल सिंह निवासी सेवलाकलां पटेलनगर देहरादून के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के क्वारब बाईपास पर मंगलवार देर रात भारी-भरकम पेड़ के सड़क पर गिरने से यातायात हुआ बाधित 

 

इसके बाद पुलिस वारदात करने वाले बदमाशों की पश्चिम यूपी में तलाश कर रही थी। सहरनपुर जिले में होने की आशंका पर वहां की पुलिस को साथ लेकर कार्रवाई की गई। इस दौरान बदमाश बिहारीगढ़ से आशारोड़ी के जंगल में दून की तरफ भागे। तब जंगल के इलाके में यह मुठभेड़ हुई। इसमें वारदात में शामिल एक बदमाश फुरकान को गोली लगी। वहीं एसआई सुनील नेगी के पैर में गोली लगी है। दोनों को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से फरार हुए दूसरे बदमाश वसीम की जंगल में तलाश की गई। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि देर रात उसको भी पकड़ लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप :  भड़के जनाक्रोश के बाद होटल में तोड़फोड़; प्रबंधन भी जांच के घेरे में
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news In the encounter with the police late Sunday night between the criminals absconding in the robbery case one criminal was shot Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जन्माष्टमी पर रेलवे का बड़ा तोहफा! रात में दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार-रुड़की  वालो की बल्ले-बल्ले  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली और हरिद्वार के बीच तीन से छह सितंबर तक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। खास बात यह है कि ट्रेन का रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा। इससे जन्माष्टमी पर […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूलों की मनमानी पर प्रशासनिक शिकंजा: 39 लाख लौटे, टीसी शुल्क हुआ सिर्फ 1 रुपया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। निजी स्कूलों की ओर से अभिभावकों से नियम विरुद्ध शुल्क वसूली के मामले में शिक्षा विभाग द्वारा सख्त रुख अपनाने के बाद अब अप्रैल 2026 के दौरान हुई जांच के बाद कार्रवाई का असर दिखने लगा है।46 निजी विद्यालयों ने अभिभावकों से वसूली गई 39 लाख […]

Read More
उत्तराखण्ड

101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र; बोले- मेहनत और प्रतिभा के आधार पर मिल रहा रोजगार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग और गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी और […]

Read More