आज से शुरू मानसून सत्र में कांग्रेस अतिक्रमण अभियान को मुद्दा बनाते हुए करेगी सरकार की घेरेबंदी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। मानसून सत्र में कांग्रेस, उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान को बड़ा मुद्दा बनाएगी। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में तय हुआ कि सदन के भीतर इस मुद्दे पर सरकार की घेरेबंदी की जाएगी।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के कैंट रोड स्थित आवास पर सोमवार देर शाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा, जनहित से जुड़े मुद्दों को जोर-शोर से उठाया जाएगा। सदन के भीतर और बाहर दोनों जगह सरकार को घेरा जाएगा। आर्य ने सरकार पर अतिक्रमण की आड़ में लोगों को उजाड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- जिस तरह पहाड़ से मैदान व तराई में अतिक्रमण के नाम पर बाजारों को उजाड़ा गया, उससे लोग बर्बादी की कगार पर आ गए हैं। सरकार लोगों को रोजी-रोटी देने में नाकाम रही है। कोरोना में लौटकर घर आए लोगों ने सड़क किनारे दुकान खोलकर जिंदगी की नई शुरुआत की पर सरकार ने उन्हें फिर सड़क पर ला दिया है। बेहतर होता सरकार इस मामले में सदन का विशेष सत्र बुलाती। कानून बनाया जाता। साथ ही कोर्ट में मजबूत पैरवी की जाती। आर्य ने कहा, सरकार आपदा से निपटने में भी पूरी तरह फेल रही। न प्रभावितों को मुआवजा बांटा, न बेहतर पुनर्वास का सिस्टम बनाया गया। उन्होंने कहा कि सरकार सत्र भी जल्दी में निपटा रही है। नियमावली के अनुरूप सत्र न्यूनतम सात दिन का होना चाहिए। उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि बेरोजगारी समाप्त करने में सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है। उल्टा भर्ती परीक्षाओं में एक के बाद एक गड़बड़ी हो रही है। इन मसलों पर सरकार को घेरा जाएगा। बैठक में विधायक राजेंद्र भंडारी, विक्रम सिंह नेगी, गोपाल सिंह राणा, आदेश चौहान, फुरकान अहमद, मनोज तिवारी, हरीश धामी, ममता राकेश, रवि बहादुर, अनुपमा रावत, सुमित हृदयेश, खुशाल सिंह अधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: congress news dehradun news In the monsoon session starting from today making the encroachment campaign an issue the Congress will lay siege to the government Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More