प्रधानमंत्री मोदी के पिथौरागढ़ दौरे के मद्देनजर प्रशासन ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 1200 पुलिस जवान के साथ ही 37 राजपत्रित अधिकारी भी रहेंगे तैनात  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 अक्टूबर को प्रस्तावित पिथौरागढ़ दौरे के दौरान स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली जनसभा में सुरक्षा के लिए 1200 पुलिस जवान तैनात रहेंगे। वहीं वीवीआईपी के आगमन के समय निर्धारित सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेंगी। पुलिस कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास के मकानों मे किराएदारों बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कर रही है। बाहरी क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को जीआईसी मे पार्क किया जाएगा। इसके साथ ही बाहर के जनपदों से आने वाले वाहन सिल्थाम, घंटाकरण, नगरपालिका, अपटेक तिराहा होते हुए जीआईसी जाएंगे। स्थानीय वाहन देव सिंह मैदान में पार्क होगें। यहां से लोग पैदल कार्यक्रम स्थल तक जाएंगे। गुप्ता तिराहा और विजडम तिराहे के पास वाहनों को नहीं आने दिया जाएगा और चार घंटे के लिए वन वे व्यवस्था को रोका जाएगा। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया वीवीआईपी की सुरक्षा में सेंध लगाने या आवागमन का विरोध करने वालों के प्रति सख्त कार्यवाही की जाएगी। चप्पे-चप्पे में पुलिस बल को तैनात किया जाएगा और सोशल मीडिया के माध्यम से शांति, कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

बता दें कि पीएम मोदी का आगामी 12 अक्टूबर से जनपद पिथौरागढ़ का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरे को लेकर जिलाधिकारी रीना जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री जनपद के ज्योलिकांग एवं नगर पिथौरागढ़ पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर ज्योलिकांग और नगर पिथौरागढ़ में सभी तैयारियां जोरों पर है। पिथौरागढ़ स्थित जनसभा स्थल पर भी पंडाल, टेंट व बैरिकेडिंग स्थापना आदि कार्य गतिमान हैं। ज्योलिकांग एवं नगर पिथौरागढ़ का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पुख्ता इंतजाम किये जा रहे है। सभी विभाग प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों में जुटे हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक के मुताबिक सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के 37 राजपत्रित अधिकारी पिथौरागढ़ में तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 1059 अराजपत्रित अधिकारी/ कर्मचारी/ एलआईयू यूनिट के अलावा बम डिस्पोजल टीम04, फायर यूनिट-04, एक कम्पनी आईटीबीपी एवं 29 सेक्शन पीएसी बल को तैनात किया गया है। जनसभा के मद्देनजर 1200 से अधिक फोर्स है। जो अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, उधमसिंह नगर, चम्पावत, हरिद्वार व देहरादून से बुलाए गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: pithoragarh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More