प्रभागीय वनाधिकारी के स्थानांतरण की मांग को लेकर वन कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का अनिश्चित कालीन हड़ताल का आह्वान

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। वन विभाग के समस्त वर्गीय संघो के प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा गठित उत्तराराखण्ड वन कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले आज दिनांक 06 जनवरी 2022 से घोषित अनिश्चित कालीन हड़ताल के आवाहन पर पूरे प्रदेश के साथ साथ हल्द्वानी स्थित वन विभाग के समस्त वर्गीय अधिकारियों- कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से अरण्य भवन वन परिसर, रामपुर रोड में एकत्र होकर पूर्ण अनिश्चित कालीन हड़ताल करते हुए एक विशाल जन सभा का आयोजन श्री रमेश गिरी की अध्यक्षता एवं श्री संजय सनवाल के संचालन में किया गया। जिसमे समस्त वर्गीय कार्मिकों द्वारा भाग लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 

जिसमे उपस्थित सभी वक्ताओं द्वारा एक स्वर से हरिद्वार वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी श्री धर्म सिंह मीणा का अभी तक भी अन्यत्र स्थानांतरण ना किये जाने पर शासन एवं वन प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए जमकर नारेबाजी की गई, साथ ही यह चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही श्री मीणा का स्थांनातरण नहीं किया जाता है तो आगे उग्र आंदोलन करते हुए प्रदेश स्तर पर पूर्ण ताला बन्दी कर दी जाएगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन/वन प्रशासन की होगी।

यह भी पढ़ें 👉  जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

सभा में मुख्य रूप से बलवंत सिंह नेगी, रमेश सिंह नेगी, अम्बा दत्त भट्ट, उमेश चंद्र, चंद्र सिंह शाही, देव सिंह, भूपाल मेहता, दिनेश टम्टा, संतोष जोशी, विपिन मसीह, नमिता आर्या, कमलेश भट्ट, गीता डालाकोटी कविता खोलिया, कमला भाकुनी, रचना, निधि गुसाईं, रेनू, संगीता, चम्पा,ऋतु समेत सैकड़ो सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए रोष प्रकट किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Forest news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More