पुलिस महानिरीक्षक कुमायूं ने टनकपुर में चौपाल लगाकर आम जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण का दिया आश्वासन  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

टनकपुर। पुलिस महानिरीक्षक कुमायूं परिक्षेत्र डॉ नीलेश आनन्द भरणे द्वारा जनपद चम्पावत भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक चम्पावत देवेन्द्र पींचा के नेतृत्व में कोतवाली टनकपुर चम्पावत में चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्णागिरि मेला समिति/व्यापार मण्डल/होटल एसोशिएशन के पदाधिकारी, सम्भ्रान्त व्यक्ति आदि मौजूद रहे। 

उक्त चौपाल के दौरान उपस्थित सदस्यों/आम जनता द्वारा पुलिस महानिरीक्षक महोदय के समक्ष विभिन्न समस्याएं/सुझाव रखे गए। जिनमें मुख्यत: भैरव मन्दिर चौकी को स्थाई करने व पूर्णागिरी मेले के दौरान जाम की स्थिति से निपटने हेतु उचित प्लान बनाने व चम्पावत को नशा मुक्त बनाये जाने सम्बन्धी सुझाव/शिकायतें रखी गई। पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा उपरोक्त शिकायत/समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया तथा जनता को उचित कार्यावाही का आश्वासन दिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा भैरव मन्दिर चौकी को स्थाई व यातायात व्यवस्था हेतु आधुनिकीकरण चालान युक्त मशीनों से लैस इंटरसेप्टर वाहन को माह मे 20 दिवस टनकपुर/बनबसा, 10 दिवस चम्पावत व लोहाघाट में पूर्णागिरि मेला के दौरान इंटरसेप्टर वाहन टनकपुर मे रहेगी। नशे के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु ANTF टीम का गठन कर छापेमारी की कारवाही और बेहतर पुलिस व्यवस्था के साथ पूर्णागिरि मेले को सकुशल संपन्न कराए जाने के सम्बंध में आश्वस्त करने के साथ ही गणमान्य व्यक्तियों से भविष्य में भी पुलिस का सहयोग करने की अपेक्षा की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: champawat news DIG kumaun Inspector General of Police Kumaun assured quick redressal of the problems of the general public by setting up a chaupal in Tanakpur Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More