होटल में कमरा न मिलने पर भड़के दरोगा जी, रिसेप्शनिस्ट का मोबाइल तोड़ जबरन खुलवाया कमरा

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

उधमसिंह नगर। से दरोगा के दबंगई दिखाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दरोगा होटल में कमरा न मिलने पर भड़क गए। जिसके बाद उन्होंने रिसेप्शनिस्ट का मोबाइल तोड़ दिया। यही नहीं कमरे में गेस्ट होने के बाद भी उन्होंने कमरों को जबरन खुलवाया। मामले को लेकर होटल मालिक ने दरोगा के खिलाफ तहरीर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला पांच मार्च का है। मामले को लेकर होटल के मालिक शैलेंद्र कुमार ने तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि गाबा चौक के पास स्थित होटल चिलाना टावर के पास उनका होटल हैं। पांच मार्च को देर रात करीब 11 बजे दरोगा विकास कुमार उनके होटल में पहुंचे थे। देर रात उन्होंने पुलिस स्टाफ होने के कारण कमरे की मांग की। मौके पर मौजूद रिसेप्शनिस्ट बसंत ने दरोगा को बताया कि होटल में किसी शादी की बुकिंग है और एक भी कमरा खाली नहीं है। जिस पर दरोगा ने उनके स्टाफ के साथ गाली गलौच करनी शुरू कर दी और होटल बंद करवाने की धमकी देने लगे। इस दौरान दरोगा ने रिसेप्शनिस्ट का मोबाइल छीनकर जमीन में पटक कर तोड़ दिया। होटल मालिक ने बताया कि दरोगा ने देर रात जबरन होटल के कमरे खुलवाए। उस दौरान होटल में महिलाएं और बच्चे सो रहे थे। जाते जाते दरोगा उन्हें देख लेने की धमकी देने लगे और रिसेप्शनिस्ट का मोबाईल और एंट्री रजिस्टर अपने साथ लेकर चला गए। ये पूरा घटनाक्रम होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

मामले को लेकर होटल के मालिक ने पुलिस को दरोगा के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जो फुटेज की बात कही जा रही है उसकी भी जांच करवाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: broke the receptionist's mobile and forcibly opened the room Inspector got angry on not getting a room in the hotel US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]

Read More
उत्तराखण्ड

संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –            खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]

Read More