देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के अधिकारी आईपीएस लोकेश्वर सिंह ने एसएसपी पौड़ी के पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका चयन संयुक्त राष्ट्र (UN) से संबद्ध एक अंतरराष्ट्रीय संगठन में हुआ है। यह चयन एक बेहद प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के माध्यम से हुआ, जिसमें दुनियाभर के अधिकारी शामिल थे।
उत्तराखंड पुलिस सेवा के अधिकारी आईपीएस लोकेश्वर सिंह वर्तमान में पौड़ी गढ़वाल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात है। जानकारी के अनुसार उन्होंने पुलिस मुख्यालय और राज्य सरकार को आवश्यक अनुमोदन के लिए आवेदन प्रस्तुत कर दिया है। अनुमोदन मिलने के बाद वे उत्तराखंड कैडर से कार्यमुक्त होकर अपनी नई अंतरराष्ट्रीय भूमिका में दायित्व संभालेंगे।
वर्ष 2014 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी लोकेश्वर सिंह ने बीते 11 वर्षों में उत्तराखंड पुलिस में कई अहम जिम्मेदारियाँ निभाई के साथ ही हरिद्वार, देहरादून, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं और वर्तमान में पौड़ी जनपद की पुलिस व्यवस्था का नेतृत्व कर रहे हैं। उनकी नई भूमिका संस्थागत अखंडता (Institutional Integrity), शांति स्थापना (Peacekeeping) और सतत विकास (Sustainable Development) जैसे वैश्विक उद्देश्यों से जुड़ी होगी।यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि उत्तराखंड और भारत दोनों के लिए गौरव का विषय है।
बताते चलें कि हाल ही में उत्तराखंड की एक अन्य आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने भी इस्तीफा दिया था, जिसे केंद्र सरकार मंजूरी दी थी। रचिता जुयाल 2015 बैच की अधिकारी हैं। वहीं आईएएस अधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने भी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) के लिए आवेदन किया है, हालांकि इस पर अभी राज्य सरकार का निर्णय आना बाकी है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]