दरोगा का छात्र को थप्पड़ मारना पड़ा महंगा, हंगामे के बाद एसएसपी ने किया लाइन हाजिर

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

पौड़ी। उत्तराखंड पुलिस के दरोगा द्वारा छात्र को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आने कऔर  छात्रों द्वारा दरोगा के खिलाफ थाने में जमकर हंगामा पर पौड़ी एसएसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के कंडोलिया का  एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस का एक दरोगा छात्र को थप्पड़ मारता हुआ दिख रहा है। इधर इस वीडियो और घटना का एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने संज्ञान लेते हुए थप्पड़ मारने वाले दरोगा को पुलिस लाइन में अटैच कर मामले में जांच भी बैठा दी गई है।

ज्ञात हो कि पौड़ी के कंडोलिया के नजदीक एक छात्र को पुलिस के दरोगा द्वारा थप्पड़ जड़े जाने से बवाल मच गया है। पौड़ी परिसर के छात्र संघ ने विरोध में थाने में हंगामा किया और संबंधित दरोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं पिटे हुए छात्र का मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद छात्रों ने इस मुद्दे पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलने का निर्णय लिया। छात्र संघ अध्यक्ष ऋत्विक असवाल व घटनास्थल पर मौजूद छात्रा मानसी रावत ने बताया कि पुलिस उपनिरीक्षक द्वारा कंडोलिया के नजदीक स्कूटी खड़ी कर किनारे खड़े छात्र को बेवजह थप्पड़ जड़ दिए गए और छात्र के साथ अभद्रता भी की गई। जिससे गुस्साए छात्रों ने विरोध स्वरूप थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की, जिस पर पुलिस द्वारा जब कोई कार्रवाई नहीं की गई तो मामले को लेकर छात्र के मेडिकल परीक्षण के बाद एसएसपी को मिलने गए। जहां उन्होंने सीओ सदर से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा व संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सीओ सदर अनुज कुमार ने बताया कि एसपी द्वारा मामले का संज्ञान लिया गया है और बाजार चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक संजीव मंमगाई को लाइन हाजिर करते हुए विभागीय स्तर पर प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं। इस दौरान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ऑस्कर रावत, विधायक प्रतिनिधि नितिन रावत, कुश रावत, मनजीत असवाल, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा मयंक रावत, कोषाध्यक्ष लवीश नेगी तथा ईशा आदि मौजूद रहें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: after the uproar the SSP came to the line inspector slap the student It was costly for the inspector to slap the student Pauri news SSP came to the line Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More