साई सीड्स व वरडेशियन के द्वारा किसान गोष्टी का हुआ आयोजन  

ख़बर शेयर करें -

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर

सितारगंज। अग्रणी बीज कंपनी साईं सीड्स व अमेरिकन कंपनी वरडेशियन लाइफ साइंसेज द्वारा बीते मंगलवार  को सिडकुल में भव्य किसान गोष्टी का आयोजन किया गया । इस गोष्टी में सितारगंज व आस पास से 80 से ज्यादा प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में वरडेशियन के उत्तर भारत के कमर्शियल मैनेजर नीरज चौधरी मुख्य अतिथि रहे। चौधरी ने अमेरिका में कृषि की नई तकनीकों को किसानों के साथ साझा किया व तनाव मुक्त फसल के लिए उपयुक्त पोषण तत्व प्रबंधन की जानकारी दी। 

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

साई सीड के एमडी मुकेश गर्ग ने साईं सीड्स के उच्च गुणवत्ता वाले बीजों के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि वरडेशियन की मैक बीजोपचार व INM  तकनीक से उनके किसान बहुत लाभान्वित हुए है। वरडेशियन के मार्केटिंग मैनेजर अक्षय खुराना ने वरडेशियन की NUE तकनीक द्वारा खाद की क्षमता बढ़ाकर DAP व यूरिया की प्रयोग मात्रा कम करने का सुझाव दिया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि इकबाल सिंह चीमा (जिला पंचायत सदस्य) बहेड़ी, कुलवंत सिंह अटवाल, राजेश अग्रवाल, राकेश गर्ग ,आदित्य गर्ग, श्रेय टीबरीवाल, सोनू चौहान, यश अग्रवाल, अमित संधू, विपिन शर्मा, मनोज गोदारा, गुरविंदर पाल बेंस, भूपेंद्र सिंह, अमृत अटवाल, ठा॰ विवेक सिंह, बलविंदर सिंह, पवन कुमार, मानसिंह, गुरप्रीत सिंह संधू आदि किसान मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Kisan Gosthi organized by Sai Seeds and Vardasian Sitarganj news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More