कैंचीधाम मेले की व्यवस्थाओं को लेकर कुमाऊं कमिश्नर ने नैनीताल क्लब सभागार में करी समीक्षा बैठक 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
नैनीताल। कैंचीधाम में 15 जून को आयोजित होने वाले मेले की व्यवस्थाओं को लेकर सोमवार (आज) कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की अध्यक्षता में नैनीताल क्लब सभागार में बैठक का आयोजन किया।
 
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बैठक कैंची महोत्सव के लिए पार्किंग, स्वास्थ्य सुविधा, बिजली- पानी, यातायात, शटल सेवा आदि की विस्तृत जानकारी ली। आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि मेले के दौरान यदि किसी की अचानक ज्यादा तबियत बिगड़ जाती है। या प्राथमिक उपचार के बाद किसी मरीज को हायर सेंटर भेजा जाता है। ऐसे मरीज को हेली सेवा के माध्यम से हायर सेंटर भेजा जाएगा। कोश्याकुटोली एसडीएम बिपिन चंद्र पंत ने बताया कि मंदिर परिसर आस पास हॉर्न, प्लास्टिक का प्रयोग धूम्रपान, तम्बाकू, सोशल मीडिया, फोटोग्राफी -वीडियोग्राफी, कैंची धाम से भवाली के मध्य फड़ खोखा संचालन, कैंची धाम से भवाली के मध्य में मार्ग – किनारे विभिन्न संगठनों / व्यक्तियों द्वारा निःशुल्क खाद्य एवम् पेय पदार्थों के वितरण पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। भवाली और गरमपानी में पार्किंग के लिए 14 स्थलों को चिह्नित किया गया। जिसमें 15 सौ अधिक छोटे बड़े वाहन पार्क हो सकते हैं। भवाली, भीमताल, हल्द्वानी से आने वाले वाहनों को नैनीबैंड बाई पास, भवाली मैदान, रानीखेत रोड में पार्क किया जाएगा। जबकि नैनीताल, ज्योलीकोट आदि इलाकों से आने वाले वाहनों को मस्जिद तिराहा, सेनिटोरियम बाई पास में पार्क की जाएगी, शटल सेवा से कैंची को भेजा जाएगा। साथ ही गरमपानी, रानीखेत, अल्मोड़ा से आने वाले वाहनों को गरम पानी में पार्किंग, वहां पनीराम के ढाबे तक शटल के माध्यम से भेजा जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षण पी एन मीणा ने बताया कि पार्किंग स्थलों को दस जोन में बांटा गया है। साथ ही मंदिर परिसर में 100 मीटर में बैरेकेट लगाए गए हैं, जिसे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना नहीं करने पड़े। हल्द्वानी से अल्मोड़ा, रानीखेत या मैदानी इलाकों में आने जाने वाले वाहनों को वाया रामगढ – क्वारब से भेजे जाएंगे, जबकि पिथौरागढ़ आने जाने वाले वाहनों को व वाया खुटानी, पदमपुरी मार्ग से आवाजाही करेंगे। भवाली और गरमपानी से शटल के लिए करीब 100 से अधिक बसें, 500 छोटे वाहनों की व्यवस्था की है। आयुक्त दीपक ने कहा कि भवाली की पार्किंग फुल होने की स्थिति पर भीमताल, हल्द्वानी से शटल सेवा चलाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि इस बार मार्गों में विभिन्न संगठनों व्यक्तियों द्वारा निःशुल्क खाद्य एवम् पेय पदार्थों के वितरण पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। जिस पर आयुक्त ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यकर्ताओं, संगठनों जो निशुल्क, खाद्य-पेय पदार्थों के वितरण करना चाहते हैं, वो पार्किंग स्थल में खाद्य-पेय पदार्थ वितरण कर सकते हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि पार्किंग स्थल में भक्तों के खान पान के लिए फूड वैन आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने सभी पार्किंग स्थलों में विद्युत की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका भवाली को कैंची धाम मार्ग में पर्यावरण मित्रों की तैनाती सुनिश्चित करने की बात कही।
 
बैठक में डीआईजी योगेंद्र रावत, एसएसपी पीएन मीणा, एडीएम शिव चरण द्विवेदी समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Kumaon Commissioner held a review meeting in Nainital Club Auditorium regarding the arrangements of Kainchidham Fair Kumaon Commissioner's review meeting regarding Kainchidham Fair nainital news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  भवाली। नैनीताल जिले के भवाली में शनिवार देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कुलेटी बैड के समीप एक कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल हो गए।    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात को सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहे 6 वर्षीय मासूम बच्चे की नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंसने से मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहा 6 वर्षीय मासूम बच्चा नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंस गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को पाइप तोड़कर बाहर निकाला गया, लेकिन तब […]

Read More
उत्तराखण्ड

जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता की सेवाएं समाप्त   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता अशोक प्रजापति की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही चयन समिति के सदस्यों को भी नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा गया है। जल निगम में 2014 में […]

Read More