कुमाऊं कमिश्नर ने की मंडल के लैंड फ्रॉड मामलों की समीक्षा, 14 मामलों में मुकदमा दर्ज कराने के दिए निर्देश  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। सर्किट हाउस काठगोदाम में कुमाऊं कमिश्नर ने कुमाऊं मंडल के लैंड फ्रॉड मामलों की समीक्षा की। बैठक में आयुक्त द्वारा 14 मामलों में मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए गए है। कुमाऊं मंडल के 6 जिलों में 37 लैंड फ्रॉड के मामलों की समीक्षा की गई। जिनमें जमीनी फर्जीवाड़ा और प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा एक जमीन को कई बार बेचने जैसे मामले थे, यही नहीं भू माफियाओं ने कई सरकारी जमीनों को भी बेच दिया है।

आयुक्त ने समीक्षा में नैनीताल जनपद के 6 मामले और उधम सिंह नगर के 5 मामले पिथौरागढ़ के एक मामले में मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश देने के साथ ही आम जनमानस से अपील की है भूमि क्रय करने से पहले भूमि की जांच जरूरी है। उन्होंने कहा सर्व प्रथम भूमि खरीदने से पहले उस भूमि की लेटेस्ट खतौनी तहसील से प्राप्त कर सब रजिस्टार से उसकी जांच करा लें ताकि यह जमीन 15 सालां से किन-किन हाथों में गयी है, जिस जमीन को क्रय किया जा रहा है क्या न्यायालय में कोई विवाद तो नही है। उन्होंने कहा यह भी जांच करें कि कहीं जमीन बैक में बंधक तो नहीं है। श्री रावत ने कहा कि जमीन खरीदने से पहले जांच जरूरी है जिससे हम भविष्य की परेशानियों एवं धोखाधडी से बच सकते हैं। उन्होंने कहा भूमि क्रय करने से पश्चात भूमि की बाउन्ड्री अवश्य करा लें। शिकायतकर्ता सुमन कुमार पुत्र स्व सुरेन्द्र ग्राम पैगा तहसील काशीपुर उधमसिहनगर जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र रजिस्टर मे पंजीकरण पर मृतक तरसेमलाल पुत्र रामसरण का नाम अंकित नही होने के आधार पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र का वसीयत के प्रयोग के सम्बन्ध में,नीरज कुमार राजपूत निवासी हल्द्वानी ने भूमि खरीद फरोख्त मे हेमन्त कुमार सैनी को 10 लाख रूपये का फायदा होने पर की गई शिकायत के सम्बन्ध में, लालसिंह मेहता पुत्र लछम सिंह मेहता लालडाठ बिठौरिया के साथ ठगी धोखाधडी व प्लाट उपलब्ध न कराये जाने के सम्बन्ध में शिकातय आई थी। 

यह भी पढ़ें 👉  जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता की सेवाएं समाप्त   

आईजी कुमाऊं नीलेश आनन्द भरणे ने कहा कि भूमि संबंधी कोई शिकायत या सुझाव पुलिस से संबंधित हो तो मोबाइल नंबर 807 77 13006 पर संपर्क कर सकते हैं। बैठक जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भटट, अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, अपर आयुक्त जीवन सिंह नगन्याल, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के साथ ही सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: gave instructions to file cases in 14 cases Haldwani news Kumaon commissioner reviewed the land fraud cases of the division Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसटीएफ एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने किया नकली दवाइयों के सिंडिकेट का भंडाफोड़

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बाजपुर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने उधम सिंह नगर के बाजपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली एलोपैथिक दवाइयों के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान लाखों रुपये की नकली जीवनरक्षक दवाइयां, पैकेजिंग […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  भवाली। नैनीताल जिले के भवाली में शनिवार देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कुलेटी बैड के समीप एक कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल हो गए।    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात को सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहे 6 वर्षीय मासूम बच्चे की नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंसने से मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहा 6 वर्षीय मासूम बच्चा नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंस गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को पाइप तोड़कर बाहर निकाला गया, लेकिन तब […]

Read More