रामपुर रोड से मदकोटा मोड तक सडक चौडीकरण कार्य का कुमांऊ मण्डल आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। रामपुर रोड से मदकोटा मोड तक 58 करोड से बनने वाली कुल 21 किमी सडक चौडीकरण मार्ग का आयुक्त दीपक रावत ने गुरूवार को स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान आयुक्त ने कहा कि बेलबाबा से रूद्रपुर तक सडक चौडीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है लेकिन बेलबाबा से रामपुर रोड पर बाइडनिंग एवं शोलडर के कार्यो में देरी होने पर नाराजगी व्यक्त की। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

उन्होंने कहा कि शहरीय क्षेत्रों में कार्यों को प्राथमिकता व समयावधि से करें ताकि आमजनमानस को कोई परेशानी ना हो। आयुक्त ने प्रोजेक्ट मैनेजर ब्रिडकुल आकाश दीप भट्ट को निर्देश दिए कि प्रतिदिन के कार्यों में कितने किमी प्रगति हुई इसकी सूचना देना सुनिश्चित करें साथ ही शहरीय क्षेत्र में कार्यों को प्राथमिकता से करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 7 मीटर चौडी सडक को 10 मीटर चौडा किया जा रहा है। जिससे हल्द्वानी से रूद्रपुर के लिए रामपुर रोड बाईपास का पर्यटन की दृष्टि सेे बेहतर इस्तेमाल हो सके साथ ही बढती यातायात में जाम की समस्या से निजात भी मिलेगी। उन्होंने दिसम्बर 2023 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश ब्रिडकुल को दिये। आयुक्त ने कहा कि मण्डल में जिन स्थानों पर सडकों पर गड्ढे हैं उन सडकों को नवम्बर 2023 तक गड्ढा मुक्त कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सभी खराब मार्गों पर लोनिवि द्वारा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिये ही हरहाल में 30 नवम्बर तक सडकें गडढामुक्त हों। उन्होंने कहा जो सडकें काफी खराब है लेकिन जिनका प्रस्ताव नही बन पाया उन सडकों का भी प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये ताकि बजट की डिमांड की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

स्थलीय निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर ब्रिडकुल आकाश दीप भट्ट, एई रोहित नरियाल, तहसीलदार सचिन के साथ ही सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Kumaon Division Commissioner conducted on-site inspection of road widening route from Rampur Road to Madkota Mode Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More