लालकुआं पुलिस ने 17.92 ग्राम चरस के साथ युवक को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। मुखबिर से सूचना पर लालकुआं पुलिस ने चैकिंग के दौरान राजीव नगर बंगाली कालोनी निवासी युवक को 17.92 ग्राम चरस के साथ किया गिरफ्तार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर जनपद में नशा और नशा तस्कारों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में लालकुआं कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सुभाषनगर बैरियर स्थित श्मशान घाट के पास एक युवक भारी मात्रा में स्मैक लेकर आ रहा है। जिसपर पुलिस ने उक्त स्थान पर चैकिंग अभियान चलाया जहां अभियान के दौरान पुलिस को एक युवक आते दिखाई दिया जिसे पुलिसे ने रोकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए राजीव नगर बंगाली कालोनी निवासी प्रदीप मिर्धा पुत्र प्रफुल्ल मिर्धा को मौके पर ही धरदबोच लिया जब पुलिस ने उसकी जेबों की तलाशी ली तो उसके पास से 17.92 ग्राम स्मैक बरामद हुई जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। उक्त स्मैक की कीमत डेढ़ लाख रुपए से ऊपर बताई जा रही है। इस पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया और साथ ही पुलिस उससे स्मैक लाने समेत बेचने व अन्य पुछताछ कर रही है। इसके साथ ही उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायालय में किया जा रहा है। वही पुलिस ने बताया कि आरोपी बाहर से स्मैक लेकर आता है और यहां क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर जाकर बेचता है पुलिस ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी एनटीपीएस एंव शराब तस्करी सहित अन्य मामलों में जेल जा चुका है। आरोपी की गिरफ्तारी में हल्दूचौड़ प्रभारी सोमेन्द्र सिंह, कास्टेबल चन्द्रशेखर मल्होत्रा व कास्टेबल कमल बिष्ट मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: lalkuan news Lalkuan police arrested a youth with 17.92 grams of hashish Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More