लालकुआं पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब के साथ तीन युवकों को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। कोतवाली पुलिस ने बिन्दुखत्ता, हल्दूचौड़ एवं लालकुआं क्षेत्र में अलग-अलग छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब के साथ 3 युवकों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।

हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी गौरव जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लंबे समय से अवैध कच्ची शराब बेचने की सूचना के बाद कार्रवाई करते हुए भूपाल सिंह उर्फ पाली पुत्र लाल सिंह निवासी ग्राम जयपुर बीसा मोटाहल्दू की झोपड़ी के पीछे से 2 गैलनों में क्रमशः 60 व 50 लीटर कुल 110 लीटर कच्ची शराब के साथ पाली को गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी ओर लालकुआं के बजरी कंपनी क्षेत्र में शराब तस्करी करने वाले वीरेन्द्र सिंह पुत्र छदंबी लाल निवासी बजरी कंपनी लालकुआं के कब्जे से 76 पाउच कच्ची शराब के बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। इधर लालकुआं कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा बिंदुखत्ता के क्षेत्र में जबरदस्त छापेमारी करते हुए अक्षय आनंद पुत्र नरेश कुमार निवासी विकासपुरी खैरानी को इंदिरानगर प्रथम शिवमंदिर चौराहे के पास से 105 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त शराब तस्कर को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक दीपक बिष्ट, चंद्रशेखर मल्होत्रा, आनंद पुरी और कमल बिष्ट शामिल थे। लालकुआं कोतवाली प्रभारी दिनेश फर्त्याल ने बताया कि लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान चलाया गया है। जिसके तहत दो स्थानों में भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: lalkuan news Lalkuan police arrested three youths Lalkuan police arrested three youths with huge quantity of illegal raw liquor Uttrakhand news with huge quantity of illegal raw liquor

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More