लालकुआं पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ दो तस्करो को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। नैनीताल जनपद में ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन–2025’ के तहत चलाए जा रहे नशा उन्मूलन अभियान के क्रम में लालकुआं पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को कुल 133 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टीसी के निर्देशन और एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित टीम ने मंगलवार को क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. कृपाल सिंह, पुत्र राम सिंह, निवासी जयपुरबीसा मोटाहल्दू, उम्र 37 वर्ष।
    • गिरफ्तार स्थान: जयपुरी बीतास तिराहे से 20 कदम दूरी पर हल्दूचौड़ के पास
    • बरामदगी: 59 पाउच कच्ची शराब
  2. हरीश सिंह मेहता, पुत्र स्व. मोहन सिंह मेहता, निवासी रावतनगर दित्तीय बिंदुखत्ता, उम्र 26 वर्ष।
    • गिरफ्तार स्थान: शिवपुरी नं. 06, इमलीघाट वन बैरियर के पास
    • बरामदगी: 74 पाउच कच्ची शराब
यह भी पढ़ें 👉  बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम के तहत क्रमशः अभियोग संख्या 231/25 और 232/25 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक शंकर नयाल, कांस्टेबल 117 कुवेर राणा, 160 मनीष कुमार, 882 दयाल नाथ एवं 501 अशोक कंबोज सम्मिलित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: lalkuan news Lalkuan Police Lalkuan police arrested two smugglers with illegal raw liquor two smugglers arrested with illegal raw liquor uttarakhand news अवैध कच्ची शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार उत्तराखण्ड न्यूज लालकुआं न्यूज लालकुआं पुलिस

More Stories

उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More