देर रात दो युवकों ने राजमिस्त्री की हत्या कर बीच बचाव को आई बेटी का भी डंडा मारकर फाड़ा सर 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत देर रात दो युवकों ने डंडों से पीट कर राजमिस्त्री की हत्या करने के साथ ही बीच बचाव को आई बेटी का भी डंडा मारकर सर फाड़ दिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 47 वर्षीय राजमिस्त्री गोधन दमुवाढूंगा जवाहर ज्योति में किराए के मकान में अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ किराए पर रहता था। पत्नी सोनी ने बताया कि बीती रात रात लगभग 11 बजे उसकी पुत्री छत पर फोन पर बात कर रही थी। उसके साथ में छोटी बहन भी थी। रात में गोधन को छत पर आवाज सुनाई दी। जब वह पहुंचा तो दो युवक छत पर मिले। जब गोधन ने उनसे पूछा तो दोनों में बहस हो गई और गोवर्धन की डंडों से जमकर पीटाई कर दी। जिससे गोवर्धन सीढ़ी पर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। एक युवक ने गोधन की लड़की के सिर पर डंडा दे मारा जिससे उसका सिर फट गया। सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने घायल किशोरी और गोधन को एसटीएच भिजवाया जहां गोधन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गोवर्धन की बेटी के सर में 12 टांके लगे हैं जहां उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बताया जा रहा है दोनों युवकों को परिवार वाले जानते थे वह पड़ोस की छत से आए थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Late in the night two youths killed the mason and also beat the daughter who came to his rescue and tore her head Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More