हल्द्वानी। नैनीताल जिले में लोकसभा निर्वाचन के लिए जिलाधिकारी वंदना के साथ एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने हल्द्वानी के खालसा इंटर कॉलेज में सुरक्षा कर्मियों को ब्रीफ कर मतदान स्थलों को रवाना किया।
नैनीताल में 19 अप्रैल 2024 को विभिन्न मतदान स्थलों में लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतदान प्रक्रिया के निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए लोकसभा निर्वाचन 2024 ड्यूटी में लगे सभी सुरक्षा कर्मियों
को ब्रीफ किया गया । ब्रीफिंग के दौरान मतदान प्रक्रिया के दौरान सभी को आदर्श आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिशा निर्देश दिए गए। एसएसपी ने कहा कि सभी सुरक्षाकर्मी निर्वाचन पार्टी के साथ मतदान केंद्र पर जाएंगे। मतदान दिवस पर संपूर्ण मतदान परिसरों के
100 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी। मतदान स्थलों पर सतर्क दृष्टि रखें, मतदाताओं को लुभाने वाले किसी प्रकार के कृत्य होने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई अमल में लाएं। कहा कि मतदान स्थल से 100 मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार के पोस्टर/बैनर/लाउड स्पीकर नहीं लगेंगे। मतदान बूथ के अंदर मोबाइल फोन वर्जित रहेगा। मतदान स्थल पर बस्ता/बूथ लगाने हेतु पीठासीन की अनुमति आवश्यक है। सुरक्षा कर्मी पोलिंग एजेंट के साथ किसी भी चुनावी गतिविधि में शामिल न हों। सभी सुरक्षा कर्मी निर्वाचन ड्यूटी के दौरान साफ सुथरी वर्दी धारण करें। अनुशासन का पालन करते हुए सूझबूझ व शालीनता के साथ ड्यूटी करेंगे। ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। निर्वाचन ड्यूटी में किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ का सेवन न करें। मतदान केंद्र में पीठासीन अधिकारी की अनुमति के बिना किसी को भी प्रवेश न करने दें। मतदान स्थलों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखेंगे तथा मतदान प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखेंगे। मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रकार की गतिविधि होने पर तत्काल जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट/पुलिस अधिकारी तथा संबंधित क्षेत्र के पुलिस/प्रशासन के प्राधिकारियों को सूचित करेंगे। सभी सुरक्षा कर्मियों को निष्पक्ष एवम् शांतिपूर्ण निर्वाचन की शुभकामनाएं देकर निर्वाचन ड्यूटी हेतु रवाना किया गया।
ब्रीफिंग के दौरान राजीव बलूनी डीआईजी होमगार्ड कमांडेंट सीएपीएफ, प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानो, श्रीमती संगीता सीओ लालकुआं, नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, पुलिस के अन्य राजपत्रित अधिकारी, सीएपीएफ बालों के असिस्टेंट कमांडेंट, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत निर्वाचन ड्यूटी में लगे सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]