दून के प्रेमी युगल ने मुजफ्फरनगर-दून हाईवे पर कार में खाया जहर, युवक की हुई मौत युवती गंभीर  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। दून के प्रेमी युगल ने मुजफ्फरनगर-दून हाईवे पर कार में जहर खा लिया। इसमें युवक की मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर हालत में है। युवती को हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्रेमी पहले से शादीशुदा था और बच्चों का पिता बताया जा रहा है। दोनों के परिजन मुजफ्फरनगर पहुंच चुके हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून के रहने वाले प्रेमी-प्रेमिका ने जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा किया था, लेकिन प्रेमी शादीशुदा था।जब प्रेमी-प्रेमिका के साथ रहने की कोई उम्मीद न रही तो दोनों देहरादून से सीधे मुजफ्फरनगर बाईपास पहुंचे और कार में जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों को कार में बेहोशी की हालत में पाया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक प्रेमी की मौत हो चुकी थी। प्रेमिका की हालत भी नाजुक बनी हुई है, उसे इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। प्रेमी युगल देहरादून के केदारपुरम के रहने वाले हैं और बीते 2 दिनों से फरार थे। युवक का नाम अमरदीप जायसवाल पुत्र राकेश जायसवाल है, जबकि युवती की शिनाख्त पल्लवी पुत्री रमेशचंद्र के रूप में हुई। दोनों नेशनल हाईवे-58 पर अपनी कार संख्या यूके-07 बीपी-9601 में बैठे थे। बताया जा रहा है कि थोड़ी देर बाद दोनों ने जहर खा लिया। वहां से गुजर रहे लोगों ने दोनों को कार में बेहोश देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई, जहां अमरदीप को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अमरदीप शादीशुदा था, उसकी 5 साल की बेटी भी है। फिलहाल वो परिवार से अलग रह रहा था। अमरदीप फाइनेंसर था। शादी के बाद उसका पल्लवी संग अफेयर शुरू हो गया। दोनों शादी करना चाहते थे, इसे लेकर दोनों के घर में खूब बवाल हुआ। दो दिन पहले अमरदीप और पल्लवी घर से फरार हो गए थे। फिलहाल पल्लवी अस्पताल में भर्ती है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 20 मार्च को अमनदीप और पल्लवी जिंदगी की नई शुरुआत करने के इरादे से घर से फरार हो गए। पुलिस का मानना है कि दोनों को अपना प्रेम परवान न चढ़ने का अहसास हो गया होगा, इसीलिए उन्होंने जान देने का प्रयास किया। पल्लवी 20 मार्च को अपने ऑफिस से शाम 4 बजे ही निकल गई थी। परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी की सूचना तो दी, लेकिन ये नहीं बताया कि पल्लवी का अमनदीप के साथ प्रेम प्रसंग है। पल्लवी की तलाश में जुटी पुलिस ने कॉल डिटेल निकलवाई तब पता चला कि पल्लवी की अमनदीप से लंबे समय से बातचीत हो रही थी। पुलिस ने पल्लवी और अमनदीप को तलाशने के लिए टीमें बनाईं, मगर इसी बीच मुजफ्फरनगर में दोनों के जहर खाने की खबर आ गई। जहर खाने की वजह से अमनदीप की मौत हो चुकी है, जबकि पल्लवी की हालत भी नाजुक बनी हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news girl serious Lover couple of Doon consumed poison in car on Muzaffarnagar-Doon highway Uttrakhand news young man died

More Stories

उत्तराखण्ड

दूध की शर्त से मौत तक ! कांच के दरवाजे में जा गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत—तीन दोस्त गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता    देहरादून। देहरादून के रायपुर के रक्षा विहार चूना भट्ठा में शनिवार देर रात इंदिरा मार्केट में दुकान चलाने वाले कपड़ा व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हो गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मृतक के तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया […]

Read More
उत्तराखण्ड

नैनीताल में अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल की न्यायालय में हुई सुनवाई के बाद दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो बदमाश फरार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे तीन बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाब में पुलिस द्वारा फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार पुलिस […]

Read More