पूर्ण शराब बंदी को लेकर महिला मंगल दल ने गांव की प्रवेश सीमा पर लगाये चेतावनी बोर्ड

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

गैरसैंण। चमोली जिले के गैरसैंण प्रखंड के पज्याणा गांव में महिला मंगल दल ने पूर्ण शराब बंदी के निर्णय के बाद गांव की प्रवेश सीमा पर चेतावनी बोर्ड लगा दिये हैं। इस गांव में कुछ दिनों पूर्व महिलाओं ने गांव में पूर्ण शराब बंदी का प्रस्ताव पारित करते हुए स्थानीय गैरसैंण थाना पुलिस को भी सूचना दी है। साथ ही इस इस कार्य में पुलिस से सहयोग की अपील भी है।

यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  

महिला मंगल दल संरक्षक अंजना रावत ने बताया कि आज शराब के कारण परिवार बर्बाद हो रहे हैं। इसका खामियाजा महिलाओं को भुगतना पड़ता है। इसलिए महिलाओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लेने के बाद पज्याणाखाल, टैक्सी स्टैंड और ज्वालासैंण में चेतावनी नोटिस बोर्ड लगाये गए हैं। जिसमें गांव में शराब परोसने और पीने पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई है। दल की अध्यक्ष माधवी ने बताया कि गांव में सामाजिक कार्यों के दौरान महिलाओं की इस पर नजर बनी रहेगी। नोटिस बोर्ड लगाने वालों में कोषाध्यक्ष रामेश्वरी देवी, पूर्व अध्यक्ष महेशी देवी, सावित्री देवी, प्रधान विजय सिंह, सरपंच प्रेम सिंह, पूर्व सरपंच विजय सिंह, मदन मोहन जुयाल, अनीता देवी, क्षेपंस हरेन्द्र सिंह, रुकमणी देवी, शशि कला देवी, मेहरवान, बिंदी शामिल रहीं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: chamoli news Liquar ban Mahila mangal dal Mahila Mangal Dal put up warning boards at the entry border of the village regarding complete liquor ban Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More