काम वाली ने कर दिया डॉ की कमाई पर “ऑपरेशन हाथ की सफाई का काम”, पुलिस ने किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। हल्द्वानी में घर में काम करने वाली महिला ने डाक्टर दंपति के घर से लाखों रुपए की नकदी चोरी कर ली। हालांकि चोरी करती नौकरानी कैमरे पकड़ में आ गई। जिसके बाद पुलिस ने डाक्टर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर नौकरानी के घर और बैंक एकाउंट से लाखों की नकदी बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी डॉ राहुल सिंह निवासी कृष्ण कुंज हल्द्वानी द्वारा 29 जुलाई को कोतवाली हल्द्वानी में आकर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं व मेरी पत्नी कृष्णा हास्पिटल ठण्डी सड़क में चिकित्सक है, तथा मकान कृष्णा कुंज नैनीताल रोड में है। वर्ष 2019 में अपने घर पर काम करने हेतु मधु पत्नी हुकुम सिंह निवासी कुमाऊं कालोनी दमुवाढुंगा काठगोदाम को 4500 रुपये मासिक वेतन पर रखा था। वर्ष 2022 से वादी के घर से कुछ धनराशि लगातार चोरी हो रही थी। छोटी धनराशि होने पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया। 22 जुलाई को वादी द्वारा 10 लाख अपनी अलमीरा में रखे थे। 25 जुलाई को आलमीरा में रखा कैश चैक किया तो 4,70,000 रुपए कम थे। नौकरानी पर शक होने पर नौकरानी के काम करने के समय अलमीरा में सोनी का हैंडी कैमरा रिकॉर्डिंग मोड में रख लिया और जो नोट अलमीरा में रखे थे उन नोटों की फोटो भी अपने मोबाईल में खींच ली थी। आज अलमीरा में रखें नोट 7500 कम होने पर वादी द्वारा कैमरे की रिकॉडिग चैक की तो नौकरानी मधु अलमीरा से रुपये चोरी करते हुये कैमरे में रिकॉर्ड पायी गयी। वादी के घर से पिछले 03 सालों में लगभग 11 लाख रूपए चोरी होने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया। उक्त तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 389/23 धारा 380 भादवी के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर पुलिस टीम को महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार करने हेतु रवाना किया गया। पुलिस उपनिरीक्षक मंजू ज्याला व कांस्टेबल प्रकाश बडाल के द्वारा तत्काल नौकरानी मधु को उसके घर से गिरफ्तार कर घर से चोरी के 4,77,500 रूपये नकद बरामद किए गए। पुलिस द्वारा बैंक डिटेल प्राप्त कर एवं जांच में अभियुक्ता के बैक खाते में चोरी के 630000 रुपए जमा किया जाना प्रकाश में आया है। साथ ही पुलिस पूछताछ में अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि बैंक में उपरोक्त जमा की धनराशि चोरी की हैं। पुलिस द्वारा अब अभियुक्ता मधु का बैंक अकाउंट फ्रिज करने की कार्यवाही की जा रही हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Maid did "Operation hand cleaning work" on doctor's earnings police arrested Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

रामनगर में बुलडोजर एक्शन : 82 परिवारों के आशियानों पर चला प्रशासन का पीला पंजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रामनगर। यहां तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में शनिवार सुबह अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। सुबह करीब 6:30 बजे भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर मकानों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की […]

Read More
उत्तराखण्ड

भाकपा कार्यालय में कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर शोक सभा आयोजित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    लालकुआं। भाकपा(माले) ने अपने संस्थापक सदस्य व पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कार्यालय में शोक व्यक्त किया।   शोक सभा में राज्य कमेटी सदस्य आनंद नेगी ने बताया कि भाकपा-माले के संस्थापक सदस्य, वरिष्ठतम नेता और […]

Read More
उत्तराखण्ड

विकसित भारत की थीम पर दून कॉन्वेंट में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शनिवार (आज) दून कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरेली रोड में विकसित भारत की थीम पर वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया।   कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवभूमि सहोदय सीबीएसई, हल्द्वानी के अध्यक्ष सुनील कुमार जोशी तथा वरिष्ठ समाजसेवी […]

Read More